जयपुर। इनकम टैक्स विभाग की ओर से 1823 करोड़ रुपए जमा कराने का नोटिस दिए जाने के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। पार्टी की ओर से इस मामले को लेकर शुक्रवार को देश भर में विरोध प्रदर्शन किए गए। प्रदेश में भी सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।