जयपुर

कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग अब मिस्ड कॉल से बनाएगा सदस्य

प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया व डिजीटल प्लेटफाॅर्म विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई।

less than 1 minute read
Jul 21, 2023
कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग अब मिस्ड कॉल से बनाएगा सदस्य

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया व डिजीटल प्लेटफाॅर्म विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई। इस अवसर पर सोशल मीडिया सदस्यता अभियान की शुरूआत भी की गई। एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर रंधावा ने सोशल मीडिया सदस्यता अभियान के लिए फोन नम्बर लाॅन्च किया। इस पर मिस्ड कॉल से सदस्य बन सकते हैं।

बैठक में प्रभारी रंधावा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार पुन: बनेगी और प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की मेहनत से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में देश भाजपा मुक्त होगा। उन्होंने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के झूठ को उजागर करें। राजस्थान सह प्रभारी अमृता धवन ने मणिपुर की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित करवा कर दो मिनट का मौन रखवाया और कहा कि मोदी सरकार की यह सबसे बड़ी नाकामी है।

सोशल मीडिया चेयरमैन सुमित भगासरा ने कहा कि सोशल मीडिया विभाग के सदस्यता अभियान को प्रारम्भ करने का मकसद ऐसे लोगों को पार्टी से जोडऩा है जो बिना किसी पद की लालसा के संगठन को अपना सहयोग देना चाहते है।

Published on:
21 Jul 2023 07:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर