खाचरियावास ने कहा भाजपा के चेतावनी देते हुए कहा कि तीन माह से भजन लाल सरकार हनीमून पीरियड पर है, दो पैसे का भी कोई नया टेंडर नहीं हुआ है अगर भाजपा सरकार दिखा दे कि कोई नया टेंडर हुआ तो वे आज ही अपनी उम्मीदवारी वापस लें लेंगे। कार्यालय उद्घाटन में विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज, राजेंद्र सैन सहित अधिकांश ब्लॉक और वार्ड अध्यक्ष मौजूद रहे।