
पहली लाइन से ही गर्व होता है हमारे संविधान पर
Constitution Day आज संविधान दिवस हैं। भारत का संविधान 26 नवम्बर, 1949 को बनकर तैयार हुआ था। करीब आठ साल से हमारे देश में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। दरअसल, संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर, 2015 को पहली बार भारत सरकार की ओर से संविधान दिवस मनाया गया। उसके बाद हर वर्ष 26 नवंबर को सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इससे पहले इसे राष्ट्रिय कानून दिवस के रूप में जाना जाता था।
'हम भारत के लोग' देता है वर्ग की अनुभूति: डॉ. डेजी शर्मा
आज का दिन हम सभी भारतवासियों के लिए बड़ा महत्वपूर्ण हैं। इसी दिन ने हमें एक पहचान दिलाई थी। हमारे संविधान की शुरूआत 'हम भारत के लोग' से होती है और यही हम भारत के लोग सभी देशवासियों की गर्व की भावना देता है। हमारे देश का संविधान अन्य देशों के संविधान से बहुत बड़ा है। अन्य देश के संविधान में जो अच्छी बातें थी, वो भी हमारे संविधान में लिखी गई। संविधान में समय-समय पर परिवर्तन किए गए हैं, जो इसे वर्तमान परिस्थितियों में भी बहुत उज्ज्वल बनाते हैं।
संविधान हमनें अपने आप को दिया है: प्रो. अरोड़ा
संविधान विशेषज्ञ और देश के प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर रमेश अरोड़ा कहते हैं कि भारतीय संविधान की आत्मा और आदर्शों को जीवित रखना हमारा दायित्व हैं। इसका कारण यह है कि यह संविधान हमने अपने आप को दिया हैं 'वी द पीपल आॅफ इंडिया'। देश को महान बनाने के लिए यह जरूरी है कि हम भी महान बनें और हर कार्य को श्रेष्ठता एवं उत्कृष्टता के साथ करें। संविधान दिवस का वास्तविक अर्थ है नागरिक अपने दायित्व को समझे और देश को प्रेम करें। हमें अच्छा नागरिक बनना हैं, तभी हम कह सकेंगे कि हम भारत के नागरिक हैं।
संविधान है हमारे लोकतंत्र का आधार: प्रो. बिंदु जैन
राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रोफेसर बिंदु जैन ने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र का आधार है। संविधान हमें अधिकारों के साथ ही दायित्व भी बताते हैं। हमारा संविधान ऐसा है जिसमें हर वर्ग के लिए प्रावधान किए गए हैं। आज वर्तमान पीढ़ी के लिए आवश्यक है कि वे संविधान का अध्ययन करें। हम सभी अपने अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन हमें दायित्वों का भी भली प्रकार से निर्वहन करना चाहिए। सभी देशवासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। साथ ही संविधान दिवस मनाने से लोगों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
Published on:
26 Nov 2022 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
