
जयपुर।
फीस को लेकर की जा रही मनमानी को लेकर संयुक्त अभिभावक संघ ने प्रदेश के अभिभावकों से अपील की है कि यदि पर किसी भी निजी स्कूल की तरफ से कोई दबाब बनाया जाता है तो अभिभावक संयुक्त अभिभावक संघ की हेल्पलाइन पर 9772377755 पर भी कॉल कर सकते हैं।
संघ के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि कोविड का असर न केवल अभिभावकों बल्कि उनके परिवारों और बच्चों पर पड़ रहा है। निजी स्कूल मनमानी कर रहे हैं, राज्य सरकार, शिक्षा विभाग और प्रशासन को लगातार शिकायतें देने के बावजूद कार्यवाही ना होने से उनके प्रति विश्वास भी टूट चुका है। इस वर्ष के नए सत्र में निजी स्कूलों ने 10 से 25 फीसदी तक स्कूलों की फीस बड़ा दी है जिससे अभिभावक ना केवल चिंतित है बल्कि अपने आपको प्रताडि़त तक महसूस कर रहा है। गत दिनों निजी स्कूलों के प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को शिकायत दर्ज करवाई तो अभिभावक संगठनों के तलब कर उन्हें आश्वासन दिया गया कि स्कूलों से जो शिकायत है वह पुलिस कमिश्नरेट में दी जाए, शिकायत करवाने के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई। ऐसी स्थिति में आखिरकार अभिभावक किससे न्याय की गुहार लगाएं।
अभिभावकों की इस परेशानी को देखते हुए संघ के प्रदेश विधि मामलात मंत्री एडवोकेट अमित छंगाणी ने कहा कि निजी स्कूल यह बताने को तैयार नहीं है कि वह किस.किस मद वह फीस वसूल रहे हैं, जबकि हर वर्ष 10 से 25 फीसदी फीस हर साल बढ़ा देते हैं। आज अगर निजी स्कूलों की पढ़ाई इतनी ही बेहतर होती तो अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए अलग से ट्यूशन नहीं लगानी पड़ती जो अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ बनकर स्कूलों की पोल खोल रही है। इस कोरोना में राज्य सरकार और निजी स्कूलों को जितनी पढ़ाई और जितनी सुविधा उसी आधार पर फीस वसूली चाहिए।
Published on:
03 Apr 2021 05:48 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
