12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों की कर्जमाफी को लेकर गहलोत सरकार के मंत्री उदयलाल आंजना का बयान, ‘जल्द क्रियान्विति होगा कर्जमाफी का निर्णय’

किसानों की कर्जमाफी को लेकर गहलोत सरकार के मंत्री उदयलाल आंजना का बयान, 'जल्द क्रियान्विति होगा कर्जमाफी का निर्णय'
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Dec 29, 2018

जयपुर।

किसानों की ऋण माफी के लिए सरकारी निर्णय की शीघ्र ही क्रियान्विति की जाएगी। यह कहना है सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का। उन्होंने शनिवार को सचिवालय में अपना प्रभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सहकारिता विभाग के माध्यम से किसानों समेत अन्य वर्गों के लिए जन हितैशी एवं कल्याणकारी योजनाएं लायी जाएंगी। किसानों को फसली ऋण वितरण में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

मंत्री ने बताया कि पिछली सरकार ने ऋण माफी के लिए बजट का पर्याप्त प्रावधान नहीं किया। इस कारण शेष राशि को मौजूदा सरकार ही वहन करेगी। सहकारिता मंत्री ने बताया कि सहकारिता के माध्यम से उपभोक्ताओं, वंचित एवं शोषित वर्ग के हितों का संरक्षण किया जाएगा। बिचौलियों से मुक्त व्यवस्था को सहकारिता के माध्यम से बढ़ावा दिया जाएगा।

किसान एवं उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं से सुरक्षा प्रदान की जाएगी। जन घोषणा पत्र की घोषणाओं को प्रमुखता से लागू किया जाएगा। ऋण माफी के लिए एक कमेटी नियुक्त की जाएगी जो कि ऋण माफी के लिए पात्रता एवं मापदण्ड तय करेगी।