25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना: चार दिन में दोगुने हुए संक्रमण के मामले

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार दिन में दोगुनी से ज्यादा हो गई है। जहां 30 मार्च को 1326 संक्रमित थे, वहीं शुक्रवार को यह आंकड़ा 3050 को पार कर गया। यही ट्रेंड जारी रहा तो मामलों की संख्या अगले दस दिनों में 10,000 तक पहुंच सकती है। यदि उस अवधि के बाद भी यही गति जारी रही, तो देश के अस्पतालों आने वाले दिनों में मरीजों की तादाद बढ़ जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dhairya Kumar Mishra

•

Updated: 4 Apr 2020, 1:23 AM IST

कोरोना: चार दिन में दोगुने हुए संक्रमण के मामले

कोरोना: चार दिन में दोगुने हुए संक्रमण के मामले

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार दिन में दोगुनी से ज्यादा हो गई है। जहां 30 मार्च को 1326 संक्रमित थे, वहीं शुक्रवार को यह आंकड़ा 3050 को पार कर गया। यही ट्रेंड जारी रहा तो मामलों की संख्या अगले दस दिनों में 10,000 तक पहुंच सकती है। यदि उस अवधि के बाद भी यही गति जारी रही, तो देश के अस्पतालों आने वाले दिनों में मरीजों की तादाद बढ़ जाएगी।
हालांकि पिछले कुछ दिनों में देश के दैनिक आंकड़ों में अस्थिरता को देखते हुए यह कहना जल्दबाजी होगी कि क्या यह ट्रेंड आगामी दिनों में बरकरार रहेगा, बढ़ेगा या कम होगा। फिर भी इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि पहले चीन की तुलना में अमरीका में संक्रमितों का ग्राफ नीचे था। लेकिन जैसे-जैसे वहां टेस्ट होते गए, मामले सामने आते गए। अब अमरीका में सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अमरीका में करीब ढाई लाख लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। यह आंकड़ा दुनियाभर के कुल संक्रमितों का करीब एक चौथाई है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा414 सक्रिय मामले
अब अगर बात देश में सक्रिय मामलों की करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा414 सक्रिय मामले हैं। इन सक्रिय मामलों में मौत और ठीक हो चुके मरीज शामिल नहीं हैं। सक्रिय मामलों में दूसरे नंबर पर तमिलनाडु (404), तीसरे पर दिल्ली (373), चौथे पर केरल (251), पांचवें पर तेलंगाना (186), छठे पर राजस्थान(167) और ७वें पर आंध्रप्रदेश (158) है। शीर्ष पांच राज्यों में देशभर के सक्रिय मामलों का करीब 60 फीसदी हिस्सा है। ये तो अभी के हालात हैं और राज्यवार स्थिति आने वाले दिनों में तेजी से बदल सकती है। देशभर में राज्यों द्वारा किए गए परीक्षण की संख्या और पहचान किए गए मामलों के आंकड़ों के बीच एक मजबूत लिंक दिखाई दे रहा है। इससे पता चलता है कि जैसे-जैसे अन्य राज्यों में कोरोना के टेस्ट बढ़ेंगे, उन राज्यों से भी अधिक मामले रिपोर्ट किए जा सकते हैं।
मुंबई में सर्वाधिक मामलों की पुष्टि
देशभर में शहरों में मुंबई में सबसे ज्यादा 198 मामले हैं। राज्यों में महाराष्ट्र में ही सर्वाधिक 490 मामलों की पुष्टि हुई है। केरल में कासरगोड जिले में सबसे अधिक 136 मामले आए हैं। तमिलनाडु में सर्वाधिक पुष्टि वाले मामलों की सूची में चेन्नई (84) सबसे ऊपर है। राजस्थान के जयपुर में 54 व मध्यप्रदेश के इंदौर में अब तक 112 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
तमिलनाडु: २४ घंटे में १०० से ज्यादा मामले
पि छले दो दिनों में दिल्ली और तमिलनाडु में पुष्ट मामलों में बड़ा उछाल देखा गया है। महाराष्ट्र व तेलंगाना में भी सक्रिय मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है। तमिलनाडु में 24 घंटे में 102 संक्रमित बढ़े। दिल्ली में 93, तेलंगाना में 75, महाराष्ट्र में 67, यूपी में 44 नए मामले आए हैं। राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 133 से 168 पर पहुंच गई है।