2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में फिर बेकाबू हो रहा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में मिले 882 कोरोना संक्रमित

एक्टिव केसों की संख्या 5 हजार पार

2 min read
Google source verification
corona_test.jpg

Delhi Corona Update: More than 2 thousand New Cases came Nine Death Recored

जयपुर
राजस्थान में एक बार फिर कोरोना मरीज बढ़ने लगे हैं। प्रदेश में आज कोरोना के सबसे ज्यादा इस साल के केस दर्ज किए गए है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 882 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। आज जयपुर में सबसे ज्यादा 273 नए संक्रमित मिले है।

वहीं अलवर में 108 और भरतपुर में 101 नए मरीज मिले है।
तो उदयपुर 64, अजमेर 46, चित्तौड़गढ़ 45, नागौर, डूंगरपुर 34-34, कोटा 27, पाली 26, दोसा 20, जोधपुर 19, सिरोही 16, बीकानेर 13, जैसलमेर 10, सीकर भीलवाड़ा 9-9, प्रतापगढ़ 7, सवाई माधोपुर 6, धौलपुर 4, हनुमानगढ़ झालावाड़ 3-3,बारां 2, बांसवाड़ा गंगानगर करौली में 1-1 संक्रमित मिले हैं।

बीते 24 घंटे में 145 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। एक्टिव केसों की संख्या 5 हजार पार कर गई है। अब प्रदेश में 5036 हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोरोना से हुई मौतों की संख्या अब तक कुल 9 हजार 593 है।

इससे पहले शनिवार को प्रदेश में 537 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। शनिवार को एक दिन में मिलने वाले सबसे ज्यादा केसों की संख्या अलवर में दर्ज की गई थी। जहां सबसे ज्यादा 150 नए संक्रमित मिले थे। तो राजधानी जयपुर में 120 मरीज मिले थे।

शनिवार शाम तक राजस्थान में एक्टिव केसों की संख्या 4 हजार 299 थी। जो बढ़कर रविवार की शाम को 5 हजार से अधिक हो गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा सभी जिलों में सेंपलिंग बढ़ाने के आदेश दे चुके हैं।

वहीं चिकित्सकों का कहना है बदलता मौसम भी कोरोना केसों की बढ़ोतरी का एक प्रमुख कारण है। सर्दी जुकाम होने के साथ ही लक्षण कोरोना में बदल रहे है।
डॉक्टर्स ने आमजन को सलाह दी है कि कोरोना से बचाव के लिए वह नियमों को पालन करें। मास्क पहनने की आदत हम भूल चुके है उसे फिर से आदत में लाए और मास्क लगाए जो कोरोना से बचाव संभव है।

Story Loader