25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना: मुंबई, दिल्ली और यूपी में मास्क लगाना अनिवार्य

देश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते महाराष्ट्र के मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हर व्यक्ति के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dhairya Kumar Mishra

•

Updated: 9 Apr 2020, 12:06 AM IST

कोरोना: मुंबई, दिल्ली और यूपी में मास्क लगाना अनिवार्य

कोरोना: मुंबई, दिल्ली और यूपी में मास्क लगाना अनिवार्य

देश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते महाराष्ट्र के मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हर व्यक्ति के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
इस नियम की पालना नहीं करने वाले व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उसकी गिरफ्तार भी हो सकती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हर व्यक्ति के लिए मास्क लगाना अनिवार्य करने की घोषणा की है। इसी तरह, बृहन्मुंबई नगर पालिका कमिश्नर प्रवीण पारदेशी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि महामारी में हम सबकी जिम्मेदारी है कि नियमों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। इसके लिए एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1897 के रूल नंबर 10 के तहत कुछ नर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं, यूपी में भी हर व्यक्ति के लिए मास्क लगाना जरूरी किया है।
रांची: थूक कर कोरोना फैलाने की अफवाह, युवक की हत्या
गुमला जिले में कोरोना संक्रमित एक युवक के गांव में घूम-घूम कर थूके जाने की सूचना पर दो गुटों में मारपीट हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरे इलाके में तनाव के बाद पुलिस बल तैनात है।
सिसई क्षेत्र में यह अफवाह फैल गई कि एक पक्ष के द्वारा गांवों में थूककर कोरोना फैलाने की कोशिश की जा रही है। इसी तरह के अफवाह के बाद सिसई थाना क्षेत्र के भदौली गांव निवासी युवक की एक पक्ष ने पिटाई कर दी। इस पर दूसरे गुट ने कुंद्रा गांव के युवक को पीटा। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई।
आंध्र प्रदेश: बच्चों का नाम कोरोना
आंध्र प्रदेश में दो परिवारों ने नवजात बच्चों को अनोखा नाम दिया। कडपा जिले के वेमपल्ली मंडल में दो गर्भवती महिलाएं एक ही निजी अस्पताल में भर्ती हुईं। पांच अप्रेल को एक महिला ने बेटे को जन्म दिया तो दूसरी ने बेटी को। तल्लापल्ली गांव की निवासी शशिकला के बेटे का नाम कोरोना कुमार रखा गया तो आलिरेड्डी गांव की रहने वाली रमादेवी की बेटी का नाम कोरोना कुमारी रखा गया।