25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना पॉजिटिव ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

कोरोना वायरस छूने से फैलता है, लेकिन एक मां से बच्चे को नहीं होता। वो भी तब जब बच्चा मां के पेट में पल रहा हो। शुक्रवार को देश में पहला और दुनिया में दूसरी बार ऐसा दुर्लभ मामला सामने आया है। एम्स दिल्ली की कोरोना पॉजिटिव महिला ने शुक्रवार रात एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है। महिला के पति एम्स में रेसीडेंट डॉक्टर हैं और वो भी कोरोना से संक्रमित हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dhairya Kumar Mishra

•

Updated: 5 Apr 2020, 1:02 AM IST

कोरोना पॉजिटिव ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

कोरोना पॉजिटिव ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

कोरोना वायरस छूने से फैलता है, लेकिन एक मां से बच्चे को नहीं होता। वो भी तब जब बच्चा मां के पेट में पल रहा हो। शुक्रवार को देश में पहला और दुनिया में दूसरी बार ऐसा दुर्लभ मामला सामने आया है। एम्स दिल्ली की कोरोना पॉजिटिव महिला ने शुक्रवार रात एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है। महिला के पति एम्स में रेसीडेंट डॉक्टर हैं और वो भी कोरोना से संक्रमित हैं।
लॉकडाउन में पैदा हुआ बच्चे को मां का दूध पिलाने की इजाजत है, क्योंकि आज तक किसी शोध में यह बात सामने नहीं आई है कि मां के दूध से कोरोना फैलता है। डॉक्टर असमंजस में हैं। उनका कहना है कि नवजात का कोरोना टेस्ट कराएं या नहीं यह फैसला बाद में लेंगे। फिलहाल दोनों को अलग आइशोलेशन वार्ड में रखा गया है।
कुछ घंटे पहले पता चला दोनों पॉजिटिव
डॉक्टर और उनकी पत्नी को डिलीवरी के कुछ घंटे पहले ही पता चला था कि वे दोनों कोरोना पॉजिटिव हैं। गुरुवार सुबह डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी वहीं शाम को उनकी गर्भवती पत्नी के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। महिला को गर्भावस्था के नौवें महीने में कोरोना हुआ था। एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर डीके शर्मा ने बताया कि सिजेरियन डिलीवरी से महिला ने शुक्रवार रात को स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। हमारे डॉक्टर्स ने पीपीइ (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट) इस्तेमाल कर बच्चे को दुनिया में लाए।
१० डॉक्टरों की टीम को मिली सफलता
डिलीवरी करने वाली १० डॉक्टरों की टीम को हेड कर रहीं डॉ. नीरजा बाटला ने बताया कि डिलीवरी के कुछ घंटों पहले ही पता चला कि महिला कोरोना पॉजिटिव है। इसके तत्काल बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर एक अस्थाई ऑपरेशन थियेटर तैयार किया, जहां महिला ने स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया।