
जयपुर@पत्रिका. अवैध रूप से बने होटल को तोडऩे के बाद निगम ने सतर्कता शाखा के पुलिस निरीक्षक नीरज तिवाड़ी को निलम्बित कर दिया। तिवाड़ी के पास उक्त जोन की जिम्मेदारी थी। वहीं, स्थानीय निकाय विभाग के उप निदेशक ने अवैध निर्माण के मामले में मंदिर महंत ललित कुमार शर्मा को पक्ष रखने के लिए 24 अप्रेल शाम चार बजे तक का समय दिया है। महंत की ओर से 21 अप्रेल को तथ्य पेश करने के लिए सात दिन का समय मांगा था। लेकिन स्वायत्त शासन विभाग ने तीन दिन का समय दिया है।
अब भूमिका की होगी जांच
शुक्रवार को हैरिटेज निगम आयुक्त विश्राम मीणा ने प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठन का भी आदेश दिया। अतिरिक्त आयुक्त की अध्यक्षता में बनी कमेटी इस प्रकरण में सीआई व अन्य की भूमिका की जांच करेगी।
तबीयत बिगड़ी
मृतक की मां गुलाब देवी, बहन माया और पत्नी सुमन की तबीयत खराब होने पर सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने निगम में एक की जगह तीन लोगों को संविदा पर नौकरी की बात कही है, लेकिन परिजन इस पर राजी नहीं है।
नोटिस जारी कर मांगा जवाब
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मुख्य सचिव उषा शर्मा, डीजीपी उमेश मिश्रा, पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव, कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, निगम कमिश्नर विश्राम मीणा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
Published on:
22 Apr 2023 01:06 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
