8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश आजादी का जश्न मना रहा था और गांधीजी बंगाल में दंगे शांत करवा रहे थे: अंसारी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nidhi Mishra

Jan 30, 2016

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित की गई।

संभाग प्रवक्ता डॉ. अजय त्रिवेदी ने बताया कि सुबह ग्यारह बजे कमेटी कार्यालय में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके पश्चात महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि स्वरूप श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी ने कहा कि जब देश आजादी का जश्न हो रहा था, उस समय गांधीजी बंगाल में दंगे शांत करवा रहे थे। गांधीजी का जीवन अहिंसा को समर्पित था, उनके अहिंसात्मक आन्दोलन के कारण राष्ट्र आजाद हुआ। इसके चलते 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस घोषित किया गया।