25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 घंटे में देनी होगी कोरोना जांच रिपोर्ट, जारी हुई गाइड लाइन

राजस्थान में लगातार बढ़ रहे संक्रमित मरीजों के आंकड़ों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 मरीजों की जांच के लिए गाइडलाइन जारी की है। गाइडलान के अनुसार किसी व्यक्ति की कोरोना जांच के बाद 24 घंटे में उसे जांच रिपोर्ट देनी होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kartik Sharma

•

Updated: 26 Jul 2020, 12:22 PM IST

COVID19 sympton, COVID 19 Vaccine, Coronavirus news

Corona patients in Rajasthan : जयपुर-राजस्थान में लगातार बढ़ रहे संक्रमित मरीजों के आंकड़ों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 मरीजों की जांच के लिए गाइडलाइन जारी की है। ( COVID 19 Vaccine ) गाइडलाइन के अनुसार किसी व्यक्ति की कोरोना जांच के बाद 24 घंटे में उसे जांच रिपोर्ट देनी होगी। ( COVID19 sympton ) इसके लिए अस्पताल लैब और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। बता दें मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव हो या पॉजिटिव 24 घंटे के भीतर मरीज को सूचना उपलब्ध करवाने की बात कही गई है।

मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर
मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बावजूद अगर मामूली लक्षण दिख रहे हो तो ऐसी सूरत में मरीज को चिकित्सक के द्वारा ट्रीटमेंट दिया जाए। वहीं, लक्षण वाले नेगेटिव मरीजों को नॉन कोविड अस्पताल में रेफर किया जाए। अगर किसी में लक्षण नहीं हो तो उस व्यक्ति को सावधानी बरतने का परामर्श दिया जाए ।

मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर
जांच रिपोर्ट अगर पॉजिटिव आई हो और लक्षण नहीं हो या फिर मामूली हो तो उस व्यक्ति को होम आइसोलेशन किया जाए । अगर किसी व्यक्ति के घर में व्यवस्था नहीं हो तो उसे कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाए ।

मध्यम लक्षण वाले मरीजों को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया जाए। ऐसे मरीजों को छुट्टी से पूर्व जांच की आवश्यकता नहीं है। ऐसे मरीज को अस्पताल में 10 दिन भर्ती रखने के बाद अगर तीन दिन तक उनमे कोई लक्षण नही दिखे तो छुट्टी दें दी जाएगी ।

गंभीर कोरोना मरीजों का भी डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में इलाज किया जाए । ऐसे मरीजों को लक्षण रहित होने और जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही छुट्टी दी जाएगी ।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग