2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस की स्थाई वारंटियों पर धरपकड़ जारी

कोई 20 तो कोई 17 साल से चल रहा था फरार

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Jul 13, 2021

पुलिस की स्थाई वारंटियों पर धरपकड़ जारी

पुलिस की स्थाई वारंटियों पर धरपकड़ जारी

पुलिस मुख्यालय से वारंटियों को गिरफ्तार करने के आदेश के बाद फरार चल रहे वारंटियों की लगातार धरपकड़ जारी हैं।
रामगंज थाना पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ा हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अयाज उर्फ अज्जु चौकडी तोपखाना हुजूरी हाल नाहरी का नाका शास्त्री नगर का रहने वाला हैं। उधर गलता गेट थाना पुलिस ने वांछित चल रहे स्थाई वारंटी सैय्यद कॉलोनी गलता गेट निवासी सिराजुद्दीन और ठाठर रोड आमेर निवासी अमीरुद्दीन को गिरफ्तार किया हैं। वहीं श्याम नगर थाना पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे स्टेन्डिग वारंटी को पकड़ा हैं। गिरफ्तार आरोपी कटुडिया उर्फ राजकुमार (30) गांव मालेडा नरैना का रहने वाला हैं।

20 साल से चल रहा था फरार
उधर सिंधी कैंप थाना पुलिस ने दो स्थाई वारंटी तथा एक अन्य वारंटी को पकड़ा हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजेन्द्र कुमार उर्फ राजू उर्फ सुनील (47) उदयरासर गंगाशहर बीकानेर का रहने वाला हैं। आरोपी बीस साल से फरार चल रहा था। वहीं इन्द्रा कॉलोनी पटियों की टाल ब्रह्मपुरी हाल इन्द्रा वर्मा कॉलोनी बस्सी निवासी चन्द्र प्रकाश को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी 17 साल से फरार चल रहा था। वहीं एक अन्य मामले में श्रीमाधोपुर सीकर निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया हैं। उधर बस्सी थाना पुलिस ने पांच स्थाई वारंटी कानोता निवासी रोशनलाल योगी, सांगानेर निवासी मनोज कुमार मीणा, चाकसू निवासी रामप्रसाद, टोडाभीम करौली निवासी मुकेश कुमार और बस्सी निवासी सुनीता उर्फ मैना सांसी को पकड़ा हैं।

Story Loader