scriptविधानसभा उपचुनाव परिणाम आज, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं की साख दांव पर | credibility of veteran Congress-BJP leaders at stake in by-election | Patrika News

विधानसभा उपचुनाव परिणाम आज, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं की साख दांव पर

locationजयपुरPublished: May 02, 2021 08:54:18 am

Submitted by:

firoz shaifi

-राजसमंद , सहाड़ा और सुजानगढ़ में दोनों ही दलों के दिग्गजों ने संभाला था मोर्चा, कांग्रेस में गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा, उदयलाल आंजना, भंवर सिंह भाटी जैसे के हाथों में रही चुनाव कमान, भाजपा में सतीश पूनियां, राजेंद्र राठौड़, गुलाब चंद कटारिया, दीया कुमारी ने संभाला था मोर्चा

bjp congress

bjp congress

जयपुर। प्रदेश में तीन सीटों सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ उपचुनाव के लिए 17 अप्रेल को हुए मतदान के बाद आज आज तीन ही सीटों पर उपचुनाव का परिणाम जारी होगा। दोपहर 2 बजे तक चुनाव परिणाम की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी कि परिणाम किसके पक्ष में गया है। कांग्रेस-भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की साख भी उपचुनाव से जुड़ी हुई है।

भाजपा के मुकाबले कांग्रेस के लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल है चूंकि तीन में से दो सीटें सहाड़ा और सुजानगढ़ पर कांग्रेस का कब्जा था। ऐसे में इन दोनों सीटें पर जीत के लिए कांग्रेस की ओर से प्रचार में पूरा जोर लगाया गया था। वहीं भाजपा ने प्रचार में पूरा जोर लगाया गया था। भाजपा के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को भी प्रचार में उतारा गया था। भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह और अनुराग ठाकूर ने यहां प्रचार किया।


सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने चुनावी कमान पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, सुजानगढ़ की जिम्मेदारी मंत्री भंवर सिंह भाटी और राजसमंद की कमान मंत्री उदयलाल आंजना के हाथों में थी। तो भाजपा की कमान सतीश पूनियां, राजेंद्र राठौड़, गुलाब चंद कटारिया, दीया कुमारी के हाथों में थी।


सहाड़ा में कांग्रेस के इन नेताओं की साख दांव पर
सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के जिन नेताओं की साख दांव पर थी उनमें चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा, धर्मेंद्र सिंह राठौड़ , रामसिंह कस्वा है। की साख भी जुड़ी है।इसके अलावा भीलवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके खेल मंत्री अशोक चांदना की साख यहां दांव पर है। इसके अलावा भीलवाड़ा कद्दावर नेता विधायक रामलाल जाट , रामपाल शर्मा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर की साख भी यहां दांव पर लगी है।

सहाड़ा में भाजपा के इन नेताओं की साख दांव पर
इधर सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के भी कई नेताओं की साख दांव पर है। इनमें भाजपा नेता अलका सिंह गुर्जर, राजेंद्र राठौड़, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया और चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी हैं।

राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के इन नेताओं की साख दांव पर
राजसमंद विधानसभा सीट पर कांग्रेस को चार बार से लगातार यहां हार का सामना करना पड़ रहा है। राजसमंद चुनाव की कमान यहां मंत्री उदयलाल आंजना के हाथों में हैं। इसके अलावा मंत्री प्रमोद जैन भाया और संगठन प्रभारी के नाते पुष्पेंद्र भारद्वाज, आशीष परेवा और मुकेश वर्मा की साख दांव पर है।

राजसमंद में भाजपा के इन नेताओं की साख दांव पर
राजसमंद सीट पर भाजपा को यहां सहानुभूति वोटों की उम्मीद है। हालांकि यहां महाराणा प्रताप पर गुलाब चंद कटारिया की ओर से गई टिप्पणी के बाद से भाजपा यहां डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है। राजपूत समाज की नाराजगी यहां भाजपा को भारी पड़ सकती है। यहां राजसमंद सांसद दीया कुमारी, विधायक मदन दिलावर और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया की साख दांव पर है।


सुजानगढ़ में कांग्रेस के इन नेताओं की साख दांव पर
सुजानगढ़ सीट पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने खुद यहां की कमान अपने हाथों में ली थी। डोटासरा के स्व जातीय वोट भी यहां बड़ी संख्या है। साथ ही डोटासरा का निर्वाचन क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ भी सुजानगढ़ से सटा है। ऐसे में डोटासरा की साख भी यहां दांव पर है।

डोटासरा के साथ प्रभारी मंत्री भंवर सिंह भाटी, मंगलाराम गोदारा, डूंगरराम गेदर और नोरंग वर्मा की साख भी जुड़ी है। सुजानगढ़ उपचुनाव से चूरु जिले के कद्दावर नेता तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, राजगढ़ विधायक कृष्णा पूनिया, कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया ,पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ,पूसाराम गोदारा और भंवरलाल पुजारी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज की साख दांव पर लगी है।

सुजानगढ़ में भाजपा के इन नेताओं की साख दांव पर
सुजानगढ़ सीट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और चूरू जिले के मूल निवासी सतीश पूनियां, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, चूरू सांसद राहुल कस्वां, रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि की साख यहां दांव पर लगी हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो