
थानाधिकारी पर ही टूट पड़े आंदोलनकारी
-माकपा नेता से मारपीट के दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की कर रहे थे मांग
सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर). माकपा नेता सखी मोहम्मद के साथ हुई मारपीट के मामले में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को नागरिक संघर्ष समिति के बैनर तले शाम को हुई सभा के बाद आंदोलनकारियों ने एसडीएम कार्यालय पर समक्ष उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान एक आंदोलनकारी ने डंडे से थानाधिकारी निकेत पारीक के सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। थानाधिकारी पर हमले के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। पुलिस ने इस मामले में १०-१२ आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। माकपा नेता सखी मोहम्मद के साथ हुई मारपीट के मामले में नागरिक संघर्ष समिति की ओर से डीएसपी कार्यालय के समक्ष धरने में शीतल सिडाना का बेमियादी अनशन चल रहा है। इसके तहत पूर्व में घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष सभा हुई इस में वक्ताओं ने सखी मोहम्मद के साथ हुई मारपीट के मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। सभा के बाद शाम करीब साढ़े 3 बजे आंदोलनकारी एसडीएम कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे। इसी दौरान आंदोलनकारियों में से एक जने ने सिटी थानाधिकारी निकेत पारीक के सिर पर डंडा मार दिया जिससे थानाधिकारी लहू लुहान हो गए। इसके बाद माहौल गर्मा गया भीड़ में से कुछ आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। थानाधिकारी का राजकीय चिकित्सालय में उपचार किया गया।
-------------
यह था मामला
गौरतलब है कि माकपा नेता सखी मोहम्मद को अवैध हथियार रखने की आशंका में सूर्योदय नगरी चौकी पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस दौरान सखी मोहम्मद से हिरासत में तत्कालीन एसआई कलावती चौधरी व एएसपी मृदुल कच्छावा सहित तीन पुलिस कर्मियों पर अवैध रूप से हिरासत में रखकर मारपीट का आरोप लगाया गया था। इसी प्रकरण को लेकर सवा महीने से सिटी थाने के समक्ष धरना और बेमियादी अनशन चल रहा है।
Published on:
07 Sept 2018 01:45 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
