घर बुलाकर कनेक्शन के लिए 13 हजार 500 रुपए सौंप दिए, लेकिन आरोपी और रुपयों की मांग करने लगा। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। पीड़ित ने निगम के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। कर्मचारी मौके पर पहुंचे, वे दलाल को पकड़कर निगम के सहायक अभियंता ऑफिस में ले गए। सहायक अभियंता अशुंल वर्मा ने आरोपी विनोद कुमार सेन के खिलाफ लोगों से जबरन वसूली का मामला कानोता थाने में दर्ज कराया।