मालिक ने नौकर के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
जयपुर. कंपनी के जिस नौकर पर सामान के रख-रखाव की जिम्मेदारी थी, वो ही दगा देकर 13 किलो चांदी ले गया। वारदात कबूलने के बाद भी चांदी नहीं लौटाई तो मालिक ने अपने नौकर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। मनोज पंसारी की गोपीनाथ मार्ग पर स्थित फर्म में विनोद नायक प्रोडेक्शन मैनेजर के पद पर नियुक्त है। नायक के पास कंपनी का हिसाब,कारीगरों से चादी, नगीनों से जेवरात बनवाने की जिम्मेदारी। लेकिन वह एक साल से मालिक को हिसाब नहीं दे रहा। जिस पर मालिक मनोज पंसारी ने सख्ती बरती, तब आरोपी नौकर ने चांदी में हेराफेरी की बात स्वीकार की। उसने बताया कि 13 किलो चांदी में एक मजदूर के साथ हेराफेरी की गई। मालिक ने उसे स्टाम्प पर लिखवाकर चादी लौटाने कीकहकर छोड़ दिया। अब नौकर विनोद नायक चांदी नही लौटा रहा है। फर्म के मालिक ने जालूपुरा थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई।