12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉस्टल में फंदे पर झूलती मिली रेजिडेंट डॉक्टर, जयपुर के सांगानेरी गेट महिला चिकित्सालय का मामला

Sanganer Gate Women hospital Resident doctor suicide case : मृतका फिरोजपुर पंजाब की रहने वाली थी। वह पीजी की प्रथम वर्ष की छात्रा थी और सांगानेर गेट महिला चिकित्सालय के हॉस्टल में रहती थी

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Deepshikha

Jul 17, 2019

जयपुर. लालकोठी थाना इलाके में स्थित सांगानेर गेट महिला चिकित्सालय के हॉस्टल में बुधवार सुबह प्रथम वर्ष की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। एएसआइ शिवदान ने बताया कि मृतका साक्षी गुप्ता(27) फिरोजपुर पंजाब की रहने वाली थी। वह पीजी की प्रथम वर्ष की छात्रा थी और हॉस्टल में रहती थी। छात्रा के साथ रहने वाली रूम पार्टनर क्लास के लिए जल्दी निकल गई। जब वह क्लास में नहीं आई तो रूम पार्टनर ने काम करने वाली बाई को कमरे पर भेजा। सुबह 7.20 बजे बाई ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। साक्षी ने बाई को बताया कि उसे बुखार है, इसलिए क्लास में नहीं गई। डेढ़ घंटे बाद साक्षी की तीन दोस्त उसके कमरे पर आईं। अंदर से दरवाजा बंद था, तो उन्होंने आवाज लगाई। बहुत देर तक जब कोई जवाब नहीं आया तो दोस्तों ने दरवाजे के जोर से धक्का मारा, तो चिटकनी खुल गई। अंदर देखा तो साक्षी पंखे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और एसएमएस हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।