31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैप्सूल में 50 लाख का सोना छिपाकर लाए तस्कर

जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम और डीआरआइ विभाग के बड़ी कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 17 Jul 2019, 10:54 PM IST

gold

कैप्सूल में 50 लाख का सोना छिपाकर लाए तस्कर

जगमोहन शर्मा / जयपुर. कस्टम विभाग और केंद्रीय राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट ( Jaipur Airport ) पर दो यात्रियों से 50 लाख का सोना जब्त किया। स्पाइस जेट की फ्लाइट से दुबई से जयपुर एयरपोर्ट पर आए दोनों यात्रियों ने अपनी रेक्टम में 1450 ग्राम सोने को कैप्सूल के रूप में छिपा रखा था।

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक निवासी मोहम्मद शोएब तारापति उडुपी
व मोहम्मद इरशाद भटकल को कस्टम विभाग ने शक के आधार पर पकड़ा। दोनों यात्रियों की चाल सामान्य नहीं लगने पर पूछताछ की गई। जांच में उनके रेक्टम में धातु होने की जानकारी सामने आई। पूछताछ के दौरान एक यात्री से पांच सोने कैप्सूल, जिनका वजन 642 ग्राम और दूसरे यात्री से छह कैप्सूल, जिनका वजन 791 ग्राम था। विभाग ने सोना जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त बिजेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में की गई, जिसमें पांच डीआरआई के अधिकारी भी शामिल थे।

बढ़ रही हैं सोने की तस्करी
विदेशों से सोना तस्करी कर करोड़ों रुपए की चपत राजस्व में लगाई जा रही है। इंटरनेशनल सर्वे एजेंसी मेटल फोकस के अनुसार भारत में ऊंची आयात शुल्क दरों से बचने के लिए सोने की स्मगलिंग का जोर है। एजेंसी के अनुसार तीन साल में भारत में 580 टन सोने की वैध अथवा अवैध तरीके की स्मगलिंग की गई, जिसका मूल्य लगभग 1.65 लाख करोड़ रुपए हैं।

यहां से आ रहे तस्कर

तस्करी के जरिए ज्यादातर सोना मस्कट, अबूधाबी, बैंकॉक, सिंगापुर से भारत लाया जा रहा है। यह देश से निकट भी हैं और यहां की फ्लाइट का किराया भी कम है। गौरतलब है कि वर्ष 2018 में 48 मामलों में 11.71 करोड़ का 34 किलो सोना जब्त किया था

जयपुर एयरपोर्ट आसान टारगेट
गौरतलब है कि जयपुर एयरपोर्ट अंतराष्ट्रीय सोना तस्करों की निगाह में है। माना जा रहा है कि पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर भारत में गोल्ड स्मगलिंग के लिए इंटरनेशल स्मगलर्स जयपुर एयरपोर्ट को जरिया बना रहे हैं।

टॉप-5: इन एयरपोट्र्स का ज्यादा इस्तेमाल
1. मुंबई
2. कोलकाता
3. दिल्ली
4. जयपुर
5. अहमदाबाद