31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचार के बाद अब आया सोने का हलवा, जयपुर एयरपोर्ट पर लाखों का सोना पकड़ा

पहले एक तस्कर अचार बनाकर लाया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 12 Apr 2019, 9:32 PM IST

jaipur

अचार के बाद अब आया सोने का हलवा, जयपुर एयरपोर्ट पर लाखों का सोना पकड़ा

जगमोहन शर्मा / जयपुर. सोने की तस्करी अब खाद्य सामग्री के रूप में होने लगी है। पहले एक तस्कर सोने को अचार के रूप में लाया था, अब एक तस्कर ऐसा पकड़ा गया है जो 16 लाख के सोने का हलवा बनाकर ले आया।


उक्त तस्कर शुक्रवार को दुबई से जयपुर पहुंची फ्लाइट में आया, जिसे कस्टम विभाग ने पकड़ लिया। उससे 16 लाख रुपए कीमत का 483 ग्राम सोना जब्त किया गया। कस्टम अपर आयुक्त मंसूर अली ने बताया कि उसने अंतर्वस्त्रों में हलवे के 2 पैकेट छुपा रखे थे, जिनमें सोने के 5 बिस्किट मिले। गौरतलब है कि जूते, बेल्ट, अटैची, फॉइल आदि की बजाय तस्कर अब खाद्य सामाग्री के रूप में सोना ला रहे हैं। हाल ही जयपुर एयरपोर्ट पर एक तस्कर दुबई से सोने को आचार के रूप में लाया था। तीन माह पूर्व एक तस्कर कॉफी पाउडर में सोने के कण मिलाकर लाया था।

ऐसे बनाते हैं लिक्विड
सोने का चूरा (पाउडर) बनाकर उसमें मिट्टी, रसायन या अन्य कोई अशुद्ध सामग्री मिला लेते हैं। फिर इसका गोल्ड पेस्ट बनाया जाता है। पेस्ट बनने से यह पतला हो जाता है और मेटल डिटेक्टर से गुजरते हुए पकड़ में नहीं आता। बाद में इससे सोना अलग कर लिया जाता है।

सोने की पहचान छिपा देते हैं
भारत में लाए सोने का विदेशी छाप-चिह्न हटाने के लिए उसे पिघलाया जा रहा है और स्वरूप बिगाड़ा जा रहा है। राजस्व खुफिया निदेशालय ने विश्व स्वर्ण परिषद को इस मामले में वैश्विक स्तर पर जांच करने के लिए कहा है ताकि वे देश में अवैध उद्देश्यों के लिए बनाई गई इन पिघलाने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करें।


यहां से आ रहे तस्कर

तस्करी के जरिए ज्यादातर सोना मस्कट, अबूधाबी, बैंकॉक, सिंगापुर से भारत लाया जा रहा है। यह देश से निकट भी हैं और यहां की फ्लाइट का किराया भी कम है। गौरतलब है कि वर्ष 2018 में 48 मामलों में 11.71 करोड़ का 34 किलो सोना जब्त किया था।

जयपुर एयरपोर्ट आसान टारगेट
गौरतलब है कि जयपुर एयरपोर्ट अंतराष्ट्रीय सोना तस्करों की निगाह में है। माना जा रहा है कि पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर भारत में गोल्ड स्मगलिंग के लिए इंटरनेशल स्मगलर्स जयपुर एयरपोर्ट को जरिया बना रहे हैं।