8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CYBER CRIME :क्रेडिट कार्ड से विदेश में कर डाली शॉपिंग

CYBER CRIME :जयपुर में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात बदमाश ने लाखों की ऑन लाईन खरीदारी कर ली । पीड़ि़त को वारदात की जानकारी उसके मोबाइल पर आए मैसेज से चली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Aalok Sharma

•

Updated: 11 Dec 2015, 2:56 PM IST

जयपुर में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात बदमाश ने लाखों की ऑन लाईन खरीदारी कर ली । पीड़ि़त को वारदात की जानकारी उसके मोबाइल पर आए मैसेज से चली। इस पर पीड़ि़त ने बनीपार्क थाने पहुंच अज्ञात बदमाश के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया।


पुलिस के अनुसार उपासना रेजीडेन्सी सिन्धी कॉलोनी निवासी नेमी चंद ने पुलिस को बताया कि उसके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। जो 3 दिसम्बर को उसके पास ही था। लेकिन इसके बावजूद 3 दिसंबर को उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसने सवा लाख रुपए की यूएसए में ऑन लाईन खरीदारी की है।


मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ि़त को खुद के साथ हुई ठगी का एहसास होने पर उसने थाने पहुंच अज्ञात बदमाश के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ि़त की शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।