
मेवात के साइबर ठगों ने उठाई बेंगलूरु पुलिस की नींद
भरतपुर। मेवात के साइबर ठगों (Cyber thugs) ने इन दिनों बेंगलूरु पुलिस (Bangalore Police) की नींद उड़ा रखी है। मेवात के इन ठगों (thugs of Mewat) ने वाट्सएप के एक मोबाइल नंबर पर बेंगलूरू (शहर) पुलिस कमिश्नर की फोटो लगा गिरोह ने कई व्यक्तियों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। जांच में बेंगलूरू पुलिस को कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले, जो जिले के मेवात इलाके के निकले। जिस पर बेंगलूरू साइबर सेल (Cyber cell) ने जांच शुरू की। साइबर सेल के पास ऑनलाइन ठगी (Cheating online) के करीब 700 से 800 मुकदमों ऐसे हैं जिनका लिंक इस इलाके से जुड़ा है। जिस पर पुलिस बेंगलूरु की दो साइबर टीम ने कामां थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फिलहाल इनसे पूछताछ जारी है। इस ऑपरेशन को बेंगलूरू के सेन्ट्रल क्राइम ब्रांच के सीआई प्रशांत बाबू संभाल रहे हैं।
साइबर टीम के अधिकारी हजरिस किलेदार ने बताया कि बेंगलूरु शहर के विभिन्न थानों में ऑनलाइन ठगी के करीब 11 हजार मुकदमे दर्ज हैं। इसमें करीब 700 से अधिक मुकदमे साइबर थाना पुलिस के पास जांच में हैं। जांच में कई मामलों में राजस्थान के भरतपुर व पड़ोसी जिलों के मोबाइल नंबरों का इस्तमाल हुआ है। वारदातों में शामिल लोगों की तलाश में टीम ने कार्रवाई की है। संदिग्धों को पकड़ा है, साइबर अपराध से जुड़े मामले हैं, जिस वजह से आरोपियों से पूछताछ में समय लग रहा है।
बेंगलूरु पुलिस ने पकड़े कुछ आरोपी
बेंगलूरू की साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन ठगी की वारदातों के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी थी। जिस पर उन्हें कार्रवाई में मदद की है। कुछ लोग उन्होंने हिरासत में लिए हैं।
- हैदरअली जैदी, एसपी भरतपुर
Published on:
07 Feb 2020 10:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
