
Cyclonic Storm Weather Alert: राजस्थान में अचानक मौसम बदल गया है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के लिए भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने डबल अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले पांच घंटों के लिए 26 जिलों के लिए Yellow और Orange Alert जारी किया है। सात जिले ऐसे हैं जो सिर्फ इनके प्रभाव क्षेत्र में आएंगे। इनके लिए कोई भी चेतावनी मौसम विभाग ने जारी नहीं की है। इसके पीछे अरब सागर में उठे तूफान का असर माना जा रहा है।
मौसम विभाग ने बीकानेर, जैसेलमेंर, जोधपुर, नागौर, पाली, राजसमंद, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, टोंक और सवाई माधोपुर के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद मौसम विभाग ने गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझनू, सीकर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, उदयपुर, बूंदी , कोटा, बारां, झालावाड़ और चित्तोड़गढ़ के लिए यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।
अब तीन दिन ऐसे रहेगा मौसम
आईएमडी के जयपुर मौसम केंद्र ने बताया कि 7 जून को जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में आंधी आएगी और हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तूफान आ सकता है।
आईएमडी के जयपुर मौसम केंद्र ने 8 जून को यलो अलर्ट जारी किया है। पाकिस्तानी की सीमा से सटे जिलों में जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी आएगी और इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है।
आईएमडी के जयपुर मौसम केंद्र ने 9 जून को लेकर बताया है कि पाकसीमा से सटे हनुमानगढ़, गंगानगर, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, चुरू में हल्की बारिश होगी। इस दौरान यहां 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। पाकिस्तान से बन चक्रवात की वजह से यहां नमी बरकरार रहेगी और मौसम सुहाना बना रहेगा।
Published on:
06 Jun 2023 03:40 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
