1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दादावाड़ी में गुरु पूर्णिमा पर लाभार्थियों का सम्मान

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 01, 2026

Rajasthan

हुब्बल्ली. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दादावाड़ी में दादागुरुदेव जिनदत्तसूरि की 872वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में मनाई गई। दादावाड़ी ट्रस्ट मंडल, दादावाड़ी जैन युवा संगठन एवं दादावाड़ी जैन सेवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गुणानुवाद सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद की ओर से दादागुरुदेव की पूजा का विधिवत वाचन कराया गया। कार्यक्रम में खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर तथा दादावाड़ी प्रेरिका साध्वी सूर्यप्रभाश्री एवं साध्वी पूर्णप्रभाश्री के प्रति श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण गुरुवंदना अर्पित की। गुरु के आदर्शों का अनुसरण करते हुए धर्म, सेवा और संस्कारमय जीवन जीने का संकल्प लिया गया।
Bपूजन लाभार्थियों का किया सम्मानB
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूजन के लाभार्थी महिला मंडल की संस्थापक अध्यक्ष ताराबेन प्रवीणकुमार शाह (कालंदरी परिवार) का तिलक, पुष्पमाला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। लक्ष्मीबेन कांकरिया, मंजू ओस्तवाल, संगीता बाफना और कांता छाजेड़ ने उनका आत्मीय स्वागत किया। संपूर्ण आयोजन गुरु भक्ति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रेरक संदेश देने वाला रहा। कार्यक्रम में रमेश बाफना, बाबूलाल संकलेचा, मोहनलाल कांकरिया, लालचंद टिमरेचा सहित अनेक समाजबंधु एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।