19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेढ़ साल बाद पूरी होगी आस, लॉटरी से किया जाएगा डेयरी बूथों का आवंटन

इसी महीने दोनों नगर निगम में होगा 1012 डेयरी बूथों का किया जाएगा आवंटन, पहले लिया जाएगा साक्षात्कार

2 min read
Google source verification
डेढ़ साल बाद पूरी होगी आस, लॉटरी से किया जाएगा आवंटन

डेढ़ साल बाद पूरी होगी आस, लॉटरी से किया जाएगा आवंटन

जयपुर। लंबे इंतजार के बाद अब जयपुर नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज में जल्द ही डेयरी बूथ अलॉटमेंट की लॉटरी निकलेगी। लॉटरी निकलने के बाद आवेदकों का साक्षात्कार लिया जाएगा, उसके बाद सफल आवेदकों को डेयरी बूथ आवंटन किया जाएगा। लॉटरी अगले एक-दो सप्ताह में ऑनलाइन निकाली जाएगी। निगम अफसरों की मानें तो राजधानी में 1012 डेयरी बूथों का आवंटन इसी माह कर दिया जाएगा।

जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने एक दिन पहले ही डेयरी बूथ अलॉटमेंट लॉटरी का मॉक ट्रायल भी कर लिया है। हालांकि लॉटरी का मॉक ट्रायल में सॉफ्टवेयर असंतोषजनक पाया गया। अब इसे दुरुस्त करके जल्द ही लॉटरी निकाली जाएगी। निगम ग्रेटर में 563 डेयरी बूथों के लिए लॉटरी प्रकिया के लिए आयुक्त महेन्द्र सोनी की अध्यक्षता में डेयरी बूथ आवंटन समिति की बैठक भी हो चुकी है। जल्द ही सॉफ्टयवेयर की कमियों को दूर करने के बाद बूथों के आवंटन के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।

हैरिटेज में आए 5 हजार 805 आवेदन
नगर निगम हैरिटेज में चार जोन में 449 डेयरी बूथों के लिए 5 हजार 805 आवेदन मिले हैं। जिनकी स्क्रूटनी कर ली गई है। अब जो फॉर्म निरस्त हुए है, उनकी आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके लिए आवेदनों की डाटा एंट्री की जा रही है। इसके बाद आवेदनों में कमियों की पूर्ति के लिए आपत्तियां ली जाएगी, ये आपत्तियां ऑनलाइन या नगर निगम के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दीजाएगी। आपत्तियों के लिए 7 दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद डेयरी बूथ अलॉटमेंट लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी में एक जगह के लिए चार गुना आवेदनों का चयन किया जाएगा, इसके बाद आवेदकों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा।

36 हजार ने किया आवेदन
जयपुर के नगर निगम ग्रेटर और नगर निगम हैरिटेज नगर निगम क्षेत्र में 1012 डेयरी बूथ आवंटन किए जाएंगे। इसके लिए दिसंबर 2021 में आवेदन मांगे थे। इसके लिए दोनों नगर निगम में कुल 36 हजार आवेदन आए।

ग्रेटर में आए 19 हजार 905 आवेदन
डेयरी बूथ लगाने के लिए ग्रेटर नगर निगम ने सभी 7 जोन क्षेत्र में 563 स्थान चिह्नित किए थे। ग्रेटर में 563 बूथों के लिए 19 हजार 905 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 11 हजार 235 आवेदन स्वीकार किए गए। जिनकी लॉटरी निकालकर सफल आवेदकों का इंटरव्यू लिया जाएगा।

डेढ़ साल का इंतजार...
साल 2022-23 के बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के निकाय क्षेत्रों में 5 हजार डेयरी बूथों के आवंटन की घोषणा की थी। डेढ़ साल से डेयरी बूथ आवंटन नहीं होने से आवेदकों में निराशा थी। अब राजधानी में डेयरी बूथ आवंटन की राह आसान होती नजर आ रही है। स्वायत्त शासन विभाग ने पिछले दिनों डेयरी बूथों के लिए आवेदन का विंडो दोबारा खोलकर 30 मार्च तक आवेदन मांगे थे। जबकि इन आवेदनों की लॉटरी 4 अप्रेल निकाली जानी थी। लेकिन जयपुर नगर निगम ग्रेटर में साफ्टवेयर में प्रॉब्लम आने के कारण लॉटरी नहीं निकाली जा सकी।

हैरिटेज में 28 अप्रेल से मिलेंगे डेयरी बूथ
नगर निगम हैरिटेज में 30 मार्च तक आवेदन लिए गए। इसके बाद तीन दिन सरकारी छुट्टी होने के चलते आवेदनों की छंटनी का काम नहीं हो सका। ऐसे में स्क्रूटनी के लिए आपत्ति आने के बाद ही लॉटरी की प्रकिया पूरी हो पाएगी। इसके बाद सफल आवेदकों का 10 से 26 अप्रैल तक इंटरव्यू लिया जाएगा। इसके बाद 28 अप्रेल से सफल होने वाले आवेदकों को बूथ आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।