13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डार्क जोन के शिक्षकों को तबादले का इंतजार

तकरीबन 20 साल से नहीं हुए हैं तबादलेगृह जिले में नहीं जा पा रहे शिक्षकजिला बदल तबादले किए जाने की मांग

5 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jun 01, 2021

photo_2021-06-01_10-47-20.jpg


जयपुर, 1 जून
प्रदेश के 10 प्रतिबंधित जिलों के शिक्षकों को लगभग 20 साल से तबादले का इंतजार है जो आज तक पूरा नहीं हो सका है। डार्क जोन में शामिल इन 10 जिलों से शिक्षक ग्रेड.3 के तबादले दूसरे जिलों में करने की मांग अब तेज होने लगी है। राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर डार्क जोन में शामिल जिलों से दूसरे जिलों में और अन्य जिलों से डार्क जोन के जिलों में शिक्षक ग्रेड.3 के तबादले शुरू करवाने की मांग की है।
इस ज्ञापन में बताया गया है कि शिक्षा विभाग ने 10 जिलों को डार्क जोन घोषित कर इनसे 23 जिलों में और 23 अन्य जिलों से इन 10 जिलों में शिक्षक ग्रेड.3 के तबादलों पर करीब 20 साल से रोक लगा रखी है। तबादलों पर इस रोक का कारण इन 10 जिलों में बड़ी संख्या में पद रिक्त होना बताया गया था। इस व्यवस्था के कारण 15 से 20 साल से इन 10 जिलों में लगे शिक्षक अपने गृह जिलों में नहीं जा पा रहे हैं। अविवाहित रहते डार्क जोन में लगी कई अध्यापिकाएं अब शादी होने के बाद अपने ससुराल वाले जिलों तक में तबादला नहीं करवा पा रही हैं।
संगठन का अनुमान है कि 2018 की अध्यापक लेवल.1 और लेवल.2 की भर्ती के बाद इन जिलों में रिक्त पदों की संख्या ज्यादा नहीं है। संगठन के महामंत्री महेंद्र पांडे का कहना है कि सभी जिलों में औसत रूप से 500 पद रिक्त हैं और तबादलों से शिक्षा पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि बाकी 23 जिलों से भी कई शिक्षक डार्क जोन में शामिल 10 जिलों में जाना चाहते हैं।
नहीं भर्ती पर नहीं पड़ेगा असर
संगठन के प्रदेश मंत्री अंजनी शर्मा ने कहा है कि जिला बदल स्थानांतरण से सरकार पर वित्तीय भार भी नहीं पड़ेगा और नई भर्ती पर भी कोई असर इसका नहीं होगा, इसलिए राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ ने 2021 की नई भर्ती से पहले डार्क जोन से शिक्षकों के तबादलों पर लगी रोक हटवाने की मांग की है और इन 10 जिलों से 23 जिलों में व बाकी 23 जिलों से इन 10 जिलों में तबादला चाहने वाले शिक्षकों के तबादले करने की मांग की है।
10 प्रतिबंधित जिलों में रिक्त पदों की स्थिति
बाड़मेर
एल टू कुल पद : 3912, रिक्त : 915
एल वन कुल पद: 7160, रिक्त: 1467
एल टू और एल वन कुल पद : 11072 , रिक्त पद : 2382
डूंगरपुर
एल टू कुल पद : 1537, रिक्त : 243
एल वन कुल पद: 4058, रिक्त: 496
एल टू और एल वन कुल पद : 5595, रिक्त पद : 739
जालौर
एल टू कुल पद : 1732, रिक्त : 251
एल वन कुल पद: 4058, रिक्त: 496
एल टू और एल वन कुल पद : 4775 , रिक्त पद : 682
प्रतापगढ़
एल टू कुल पद : 1036, रिक्त : 131
एल वन कुल पद: 2458, रिक्त: 548
एल टू और एल वन कुल पद : 3494 , रिक्त पद : 679
बांसवाड़ा
एल टू कुल पद : 1689, रिक्त : 252
एल वन कुल पद: 4526, रिक्त: 392
एल टू और एल वन कुल पद : 6215 , रिक्त पद : 644
झालावाड़
एल टू कुल पद : 1970, रिक्त : 220
एल वन कुल पद: 2547, रिक्त: 368
एल टू और एल वन कुल पद : 4517 , रिक्त पद : 588
सिरोही
एल टू कुल पद : 774, रिक्त : 154
एल वन कुल पद: 1512, रिक्त: 392
एल टू और एल वन कुल पद : 6215 , रिक्त पद : 644
बारां
एल टू कुल पद : 1301, रिक्त : 224
एल वन कुल पद: 1570, रिक्त: 258
एल टू और एल वन कुल पद : 2871 , रिक्त पद : 480
बीकानेर
एल टू कुल पद : 1415, रिक्त : 214
एल वन कुल पद: 2791, रिक्त: 220
एल टू और एल वन कुल पद : 4206 , रिक्त पद : 434
जैसलमेर
एल टू कुल पद : 871, रिक्त : 176
एल वन कुल पद: 1885, रिक्त: 172
एल टू और एल वन कुल पद : 2756 , रिक्त पद : 348
.................................
23 अन्य जिलों में रिक्त पदों की स्थिति
उदयपुर
एल टू कुल पद : 2751, रिक्त : 535
एल वन कुल पद: 6564, रिक्त: 1376
एल टू और एल वन कुल पद : 9315 , रिक्त पद : 1911
भीलवाड़ा
एल टू कुल पद : 2992, रिक्त : 401
एल वन कुल पद: 4007, रिक्त: 693
एल टू और एल वन कुल पद :6999 , रिक्त पद : 1094
जोधपुर
एल टू कुल पद : 2638, रिक्त : 588
एल वन कुल पद: 5044, रिक्त: 435
एल टू और एल वन कुल पद : 7682 , रिक्त पद : 1023
जयपुर
एल टू कुल पद : 3590, रिक्त : 391
एल वन कुल पद: 4740, रिक्त: 560
एल टू और एल वन कुल पद : 8330 , रिक्त पद : 951
अलवर
एल टू कुल पद : 3343 रिक्त : 303
एल वन कुल पद: 4276, रिक्त: 574
एल टू और एल वन कुल पद : 7619 , रिक्त पद : 877
चित्तौडगढ़़
एल टू कुल पद : 2041, रिक्त : 259
एल वन कुल पद: 2752, रिक्त: 520
एल टू और एल वन कुल पद : 4793 , रिक्त पद : 779
पाली
एल टू कुल पद : 2279, रिक्त : 288
एल वन कुल पद: 2621, रिक्त: 468
एल टू और एल वन कुल पद : 4900 , रिक्त पद : 756
राजसमंद
एल टू कुल पद : 1774, रिक्त : 277
एल वन कुल पद: 2523, रिक्त: 447
एल टू और एल वन कुल पद : 4297 , रिक्त पद : 696
अजमेर
एल टू कुल पद : 2095, रिक्त : 277
एल वन कुल पद: 2891, रिक्त: 394
एल टू और एल वन कुल पद : 4986 , रिक्त पद : 671
भरतपुर
एल टू कुल पद : 1889, रिक्त : 273
एल वन कुल पद: 2394, रिक्त: 378
एल टू और एल वन कुल पद : 4283 , रिक्त पद : 651
बूंदी
एल टू कुल पद : 1221, रिक्त : 149
एल वन कुल पद: 1888, रिक्त: 463
एल टू और एल वन कुल पद : 3109 , रिक्त पद : 612
सीकर
एल टू कुल पद : 2194, रिक्त : 392
एल वन कुल पद: 2063, रिक्त: 207
एल टू और एल वन कुल पद : 4257 , रिक्त पद : 599
चूरू
एल टू कुल पद : 1659, रिक्त : 233
एल वन कुल पद: 1831, रिक्त: 349
एल टू और एल वन कुल पद : 3490 , रिक्त पद : 582
दौसा
एल टू कुल पद : 1449 रिक्त : 137
एल वन कुल पद: 1849, रिक्त: 425
एल टू और एल वन कुल पद : 3298 , रिक्त पद : 562
करौली
एल टू कुल पद : 1255, रिक्त : 128
एल वन कुल पद: 1741, रिक्त: 406
एल टू और एल वन कुल पद : 2996 , रिक्त पद : 534
हनुमानगढ़
एल टू कुल पद : 1329, रिक्त : 161
एल वन कुल पद: 1451, रिक्त: 366
एल टू और एल वन कुल पद : 2780 , रिक्त पद : 527
श्रीगंगानगर
एल टू कुल पद : 1890, रिक्त : 395
एल वन कुल पद: 2502, रिक्त: 117
एल टू और एल वन कुल पद : 4392 , रिक्त पद : 512
नागौर
एल टू कुल पद :2951, रिक्त :255
एल वन कुल पद: 3931, रिक्त: 212
एल टू और एल वन कुल पद : 6882 , रिक्त पद : 467
झुंझुनू
एल टू कुल पद : 1656, रिक्त : 312
एल वन कुल पद: 1649, रिक्त: 123
एल टू और एल वन कुल पद : 3306 , रिक्त पद : 435
सवाई माधोपुर
एल टू कुल पद : 3912, रिक्त : 915
एल वन कुल पद: 7160, रिक्त: 1467
एल टू और एल वन कुल पद : 11072 , रिक्त पद : 2382
धौलपुर
एल टू कुल पद : 1006 रिक्त : 91
एल वन कुल पद: 1250, रिक्त: 307
एल टू और एल वन कुल पद : 2258 , रिक्त पद : 398
टोंक
एल टू कुल पद : 1588, रिक्त : 188
एल वन कुल पद: 1518, रिक्त: 135
एल टू और एल वन कुल पद : 3106 , रिक्त पद : 323
कोटा
एल टू कुल पद : 1242, रिक्त : 126
एल वन कुल पद: 1355, रिक्त: 131
एल टू और एल वन कुल पद : 2597 , रिक्त पद :257