2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona Alert: नए वेरिएंट से मौतें होना शुरू, RTPCR Lab फिर शुरू हो रहीं, मास्क पहनने की हिदायत, नई गाइड लाइन की तैयारी

Corona Alert:इस बार फिर केरल में मरीज मिलने लगे हैं और देश में मौतें होने लगी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
corona_alert.jpg

corona alert

Corona Alert: कोरोना के नए वेरिएंट ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। देश में मौतें भी होना शुरू हो गया है। यही कारण है कि राज्यों से इसे लेकर अलर्ट होना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में नई गाइड लाइन जारी कर दी गई है। आज राजस्थान में भी इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है और इसमें राजस्थान के लोगों के लिए नई गाइड लाइन जारी करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल इस बार फिर से केरल राज्य में ही नए वेरिएंट की पहचान की गई है।


इससे कई लोग बीमार हो चुके हैं और अब तक चार से ज्यादा की मौत हो चुकी है। इस नए वेरिएंट के बारे में अब अन्य राज्यों में भी चर्चा शुरू हो गई है। मंगलवार को 288 नए केस आए हैं और इस कारण सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1970 पहुंच गई है। इसमें सबसे ज्यादा केरल से हैं। पिछली बार भी जब कोरोना की शुरुआत हुई थी तो वह केरल की एक नर्स से हुई थी। इस बार फिर केरल में मरीज मिलने लगे हैं और मौतें होने लगी हैं।


ऐसे में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि राज्यों में इलाज का समुचित प्रबंधन शुरू कर दिया जाए। आज राज्यों के चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीसी भी की जानी है। आंध प्रदेश सरकार ने सभी आरटीपीसीआर लैब शुरू कर दी हैं। दिल्ली में मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है। ईयर एंड और क्रिसमस को देखते हुए तमाम राज्यों में अलर्ट जारी किया जा सकता है।


यह भी पढ़ें: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में गिरफ्तार पूजा सैनी ने किया बड़ा खुलासा

Story Loader