अली ने कहा कि सवा साल पहले महापौर चुनाव के समय भी सरकार ने मुस्लिमों को नजरअंदाज किया था। जिसका उस समय भी मुस्लिम समाज ने खुलकर विरोध किया था। ऑल इण्डिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के डाॅ गुलाम कुतुब चिश्ती ने कहा कि राज्य सरकार के गठन को तीन साल हो चुके हैं, लेकिन मुस्लिमों से संबंधित बोर्ड, निगम और अकादमियों का गठन नही किया गया है। इससे अल्पसंख्यक समुदाय में असंतोष है।