जयपुर. प्रदेश के मदरसों को आधुनिक बनाने के लिए सरकार की ओर से 11 माह बाद भी 25 करोड़ रूपए नहीं मिलने के मामले में विभिन्न संगठनों की ओर से नाराजगी जताई गई है। दरअसल, 29 जनवरी को पत्रिका में 'सीएम की घोषणा के 11 माह बाद भी नहीं मिले 25 करोड़' शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। जिसमें बताया गया था कि बजट 2021-22 के तहत मुख्यमंत्री की ओर से मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत 25 करोड़ रूपए की घोषणा के 11 माह बाद भी अफसरों की उदासीनता के चलते ये पैसा मदरसा बोर्ड ( Rajasthan Madarsa Board ) और मदरसों तक नहीं पहुंचा।