9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहीद स्मारक पर धरना दे रहीं पुलवामा हमले की शहीदों की वीरांगना अचानक हुई गायब,  गहलोत सरकार की बढ़ी टेंशन

पिछले 1 सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर शहीद स्मारक पर धरना दे रही थीं पुलवामा हमले के शहीदों की वीरांगना, चर्चाओं की माने तो वीरांगना कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात के लिए दिल्ली कूच कर गई हैं तो चर्चा यह भी है कि वह होली का पर्व मनाने अपने घर पहुंची हैं

2 min read
Google source verification
kirodi.jpg

जयपुर। अपनी मांगों को लेकर पिछले 1 सप्ताह से शहीद स्मारक पर भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ धरने पर बैठीं पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीदों की वीरांगना अचानक देर रात शहीद स्मारक पर चल रहे धरने से गायब हो गईं जिसे लेकर पुलिस प्रशासन और इंटेलिजेंस की भी नींद उड़ गई है। इंटेलिजेंस की निगरानी के बावजूद भी वीरांगनाओं का धरना स्थल पर से गायब होना सरकार के लिए सिरदर्द बन गया है। वहीं भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी मीणा ने वीरांगनाओं के धरना स्थल से गायब होने को अपनी रणनीति का हिस्सा बताया है।
सूत्रों की माने तो सांसद किरोड़ी मीणा ने उनके बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। हालांकि चर्चा यही है कि एक रणनीति के तहत शहीदों की वीरांगना कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात के लिए दिल्ली कूच कर गई हैं तो वहीं चर्चा यह भी है कि वह होली का पर्व मनाने अपने अपने घरों को लौट गई हैं। हालांकि वास्तविकता अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

प्रियंका गांधी से मुलाकात की बात में इसलिए भी दम
दरअसल प्रियंका गांधी से वीरांगनाओं की मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों में दम इस बात को लेकर भी है कि पूर्व में भी बेरोजगार युवाओं ने सरकार की ओर से अनदेखी किए जाने के बाद लखनऊ और दिल्ली जाकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी और उसके बाद प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बेरोजगारों की समस्या दूर करने के निर्देश दिए थे। वहीं कई ऐसे मौके भी आए हैं जब कई अन्य लोग भी सरकार में अपनी उपेक्षा से नाराज होकर प्रियंका गांधी से मुलाकात को पहुंचे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि शहीदों की वीरांगनाओं की सरकार में गुहार नहीं सुने जाने के बाद शहीदों की वीरांगनाओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात का फैसला लिया हो।


गौरतलब है कि पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीदों की वीरांगनाओं ने सरकार में अपनी उपेक्षा और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ 28 फरवरी को विधानसभा के बाहर धरना दिया था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से उठा दिया था और यह सब सभी लोग शहीद स्मारक पर जाकर धरने पर बैठ गए थे। हालांकि सरकार की ओर से सफाई दी गई है कि शहीदों की वीरांगनाओं को को नियमानुसार सहायता दी जा चुकी है लेकिन उनकी जो कुछ अन्य मांगे हैं जो नियमों में नहीं आती हैं।

वीडियो देखेः- क्यों किरोड़ी लाल मीणा को जगह-जगह रोक रही पुलिस ?