
water cooler
राजधानी में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। चंद कदम चलते ही गला हलकान हो रहा है। अपने मरीज की अस्पतालों में तीमारदारी कर रहे लोगों के लिए ज्यादा मुसीबत खड़ी हो गई है। गर्मी में पीने का ठंडा पानी भी यहां नसीब नहीं हो रहा है। लेकिन शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को ठंडा पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। ऐसे में मरीजों को बाहर से ठंडा पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
मरीजों को हो रही परेशानी
पत्रिका टीवी ने शहर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज और जयपुरिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मंगलवार को जायजा लिया तो हकीकत सामने आई। एसएमएस में तीन जगह वाटर कूलर लगे थे, लेकिन ठंडा पानी सब में नहीं था। यहाँ पर रखरखाव के अभाव में वाटर कूलर शो -पीस बन कर रह गया है। जिससे हॉस्पिटल में ,मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मरीज़ महंगे दामों पर बोतल खरीदते नज़र आए
जयपुरिया अस्पताल में भी ऐसा ही कुछ हाल देखने को मिला। जहां ठंडा पानी उपलब्ध था, वहां काफी दूर से चक्कर लगाकर आना पड़ रहा था। कुछ मरीज तो बाजार से महंगे दामों पर ठंडे पानी की बोतल खरीदरकर पीते हुए भी नजर आए।
Published on:
06 Jun 2017 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
