गलंदरपाल व पांचमहुड़ी गांव गैर खेली। इसमें पाट तलाई, तलाब फला, गांव फला, पांच महुडी, काकरी डूंगरी गांवों से फागुन के गीत गाते हुए हाथों मे ढोल व कुंडी लेकर पहुंचे। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक गौरीशंकर कटारा, सरपंच राजकुमार कटारा, पांच महुडी सरपंच संगीता देवी कोटेड, पसस उदयलाल कटारा, रामलाल कटारा, राजेन्द्र कटारा आदि शामिल हुए। गोवर्धननाथ मंदिर में फुलडोल उत्सव के दर्शन हुए।