
धर्मसभा में संयम, तप और आत्मशुद्धि का दिया संदेश
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
मालपुरा. प्रबंध कमेटी अग्रवाल समाज चौरासी, वर्षायोग समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज डिग्गी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अग्रवाल सेवा सदन स्थित संत भवन में बालाचार्य निपूर्ण नंदी महाराज ससंघ के मंगल चातुर्मास का कलश स्थापना समारोह आयोजित हुआ।
सुबह बालाचार्य निपूर्ण नंदी महाराज, मुनि निर्भय नंदी महाराज एवं मुनि निर्मल नंदी महाराज का बैंड-बाजों के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। आहार चर्या के बाद हुकुमचंद पारसमल संजय कुमार परिवार ने ध्वजारोहण किया। पदमचंद-विमला देवी दिनेश गोयल परिवार ने चित्र अनावरण तथा उत्सवलाल-विनोद कुमार गोयल परिवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतिष्ठाचार्य मनोज जैन बागरोही (मध्यप्रदेश) के निर्देशन में सभी धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए।
धर्मसभा को संबोधित करते हुए बालाचार्य निपूर्ण नंदी महाराज ने कहा कि चातुर्मास आत्मशुद्धि, संयम, तप और स्वाध्याय का पावन काल है। अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष अनिल मित्तल, मंत्री गोविंद नारायण जैन, कोषाध्यक्ष शांतिलाल जैन, चातुर्मास समिति अध्यक्ष महावीर प्रसाद सुराशाही, संयोजक विमल जैन उपस्थित रहे।
Updated on:
01 Aug 2026 06:00 am
Published on:
01 Aug 2026 06:00 am
