वजीरपुर सवाईमाधोपुर के मठ थाना पुलिस ने बहुचर्चित नर कंकाल ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया 15 मार्च 2023 को चरवाहा की सूचना पर मैडी और मठ के जंगल में एक मानव का नरंककाल मिला। इस पर वजीरपुर थानाधिकारी योगेन्द्र शर्मा मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे तो देखा एक मानव का नरकंकाल क्षत विक्षत स्थिति में पड़ा हुआ है। पुलिस ने तफ्तीश की तो मृतक मठ वजीरपुर सवाईमाधोपुर निवासी भीमसिंह गुर्जर का नरकंकाल निकला। इस पर परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए वजीरपुर थाने में मामला दर्ज करवाया।
इस तरह हुआ खुलासा
पुलिस ने बताया कि ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद, वृत्ताधिकारी गंगापुर सिटी विजय कुमार सांखला के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने पड़ताल करने के बाद इस मामले का पर्दाफाश करते हुए वजीरपुर सवाईमाधोपुर निवासी हेमसिंह उर्फ हेमी, मुनेश, देवेन्द्र उर्फ देवू को गिरफ्तार कर लिया।
लेन-देन को लेकर हुआ था झगड़ा
पुलिस ने बताया कि 28 फरवरी को हेम सिंह उर्फ हेमी, मुनेश और देवेन्द्र उर्फ देवू सवाईमाधोपुर पैदल पैदल जंगल की तरफ चले गए। दोपहर के समय लेन-देन के उपर चारों में झगड़ा हो गया। जिसमें आरोपियों ने मठ निवासी भीम सिंह गुर्जर की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार चल रहे थे।