2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

टॉक शो में राजस्थान की महिलाओं के इतिहास व वर्तमान दशा पर चर्चा

जयपुर। वसुधा जन विकास संस्थान की ओर से 75वें राजस्थान दिवस के अवसर पर 'राजस्थान के इतिहास में महिलाओं की भागीदारी व बदलते परिवेश में आधुनिकता का संगम व महिलाओं की दशा' विषय पर टॉक शो का आयोजन किया गया।

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Mar 31, 2023

जयपुर। वसुधा जन विकास संस्थान की ओर से 75वें राजस्थान दिवस के अवसर पर ‘राजस्थान के इतिहास में महिलाओं की भागीदारी व बदलते परिवेश में आधुनिकता का संगम व महिलाओं की दशा’ विषय पर टॉक शो का आयोजन किया गया। मालवीय नगर में आयोजित हुए इस टॉक शो के साथ हेरिटेज आर्ट शो का आयोजन भी किया गया। जाने-माने साहित्यकार व लेखक जितेंद्र सिंह शेखावत टॉक शो के मुख्य वक्ता थे। इसमें जयपुर की महिला आर्टिस्ट, सोशल वर्कर, एंटरपे्रन्योर व शिक्षाविद् शामिल हुए। वसुधा जन विकास संस्थान एनजीओ की निदेशक मोना शर्मा ने टॉक शो का संचालन किया।

 

 

यह भी पढ़ें – ‘पाण्डुन के कड़े’ गायन में भपंग के साथ गूंजा अभिमन्यु विवाह का किस्सा

 


मुख्य वक्ता साहित्यकार जितेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि महिलाओं को राजस्थान में आजादी से पहले महिलाओं को घर में घूंघट हटाने की आजादी नहीं थी, लेकिन धीरे-धीरे शेखावाटी क्षेत्र में महिलाएं सरकारी नौकरियां करने लगीं और घर में पैसा आने लगा तो लोगों ने महिलाओं को पढ़ाना और उच्च शिक्षा देना शुरू किया। यही वजह है कि शेखावाटी शिक्षा के क्षेत्र में आगे है। उस दौर में पूर्व गायत्री देवी ने भी राजस्थान की महिलाओं की शिक्षा में सुधार लाने के उद्देश्य के साथ एमजीडी स्कूल की नींव रखी। राजस्थान की महिलाओं ने शिक्षा और आजादी पाने के लिए बहुत संघर्ष किया तब जाकर उन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया है। टॉक शो के साथ आयोजित आर्ट शो में आर्टिस्ट अदिति,स्मिता शुक्ला,द्रौपदी मीना व मानसी ने राजस्थान की संस्कृति को दर्शाती अपनी हेरिटेज पेंटिंग्स प्रदर्शित की। कार्यक्रम में हेरिटेज दर्पण की पूजा शेखावत, गीता यादव, रीना, इरा शर्मा, ज्योत्सना शुक्ला, अनु सोगानर,सावित्री आदि उपस्थित थीं।