26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रों को स्कूल बैग और स्टेशनरी का वितरण

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 26, 2026

Rajasthan

मालपुरा. उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हाथगी में शनिवार को भारत विकास परिषद की सेवा गतिविधि के तहत संचालित छात्र शिक्षा सहयोग प्रकल्प के अंतर्गत 15 चयनित विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं स्टेशनरी वितरित की गई। सामग्री का वितरण विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से किया गया।

प्रकल्प संयोजक अरविंद टेलर ने बताया कि परिषद की ओर से इस शैक्षणिक सत्र में अब तक विभिन्न राजकीय विद्यालयों के 52 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य डॉ. कृष्ण गोपाल शर्मा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। परिषद अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन टोरडी, सचिव अमित विजय, रामजीलाल शर्मा, सुभाष सोनी, अरविंद कुमार टेलर, मोतीलाल कारवाल, सुनील परतानी, अभिषेक टेलर, राजेंद्र सैन, एडवोकेट अशोक साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।