जयपुर। दिवाली नजदीक आते ही बोनस को लेकर हलचल तेज हो गई है। इधर राज्य कर्मचारियों के बोनस की राशि बढ़ाने और पूरी नकद राशि में दिए जाने की पैरवी होने लगी है तो वहीं अब पेंशनर्स को भी बोनस की मांग उठी है।
अजमेर में सेवानिवृत राज्य कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की ओर से सोमवार को कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन हो चुका है।