5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2017: विदेश में बसे राजस्थानी इस तरह मनाते हैं दीपावली

अमरीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में बसे राजस्थानी धूमधाम से दिवाली मनाते हैं...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 20, 2017

Diwali

जयपुर। भारत में दिवाली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है, लेकिन दिवाली के जश्न में डूबने वाला भारत इकलौता देश नहीं है। दिवाली की रोशनी भारत की गलियों से होती हुई अब विदेशों तक जा पहुंची है। कई देशों में इस पर्व की धूमधाम देखने लायक होती है।

इन देशों में बसे भारतीयों के साथ-साथ वहां के स्थानीय लोग भी इस जश्न में शामिल होते हैं। अमरीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में बसे राजस्थानी धूमधाम से दिवाली मनाते हैं।

अमरीका में रहने वाले राजस्थान के श्रीगंगानगर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर बबलू शर्मा का कहना है कि यहां कर्इ भारतीय परिवार रहते हैं। हम सब यहां धूमधाम के साथ त्योहार मनाते हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले कर्इ साल से दिवाली नहीं मनार्इ। भारतीय दिवाली को बहुत मिस करते हैं। लेकिन सभी भारतीय लोग मिलकर एक दूसरे के साथ हर्षोउल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मनाते है।

इंग्लैंड के लंदन में रह रहे जयपुर के मालवीय नगर निवासी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि राजस्थान की दिवाली का? बहुत मिस करते है। फिर भी इस दिन सभी भारतीय एकत्रित होकर एक दूसरे के सुख-दुख बांटते हैं।

दिवाली पर हर भारतीयों ने अपने-अपने घरों को खासतौर पर सजाते हैं। लक्ष्मी पूजन करते हैं। अभिषेक ने बताया कि हम इस त्योहार को राजस्थान में मनाया जाता है बिलकुल उसी तरह से मनाते हैं। फिर भी घर की बहुत याद आती है।

वो बताते हैं कि जयपुर की बात ही कुछ और है। सबसे मिलना। पटाखे चलाना। मंदिर में प्रसाद चढाने जाना। इसके बाद अगले दिन गोवर्धन पूजा करना। अगले दिन भैया दूज पर पत्नी के साथ ससुराल जाना।

ऑस्ट्रेलिया में रह रहीं जोधपुर की ऋतू सिंह का कहना है कि वे दिवाली पर अपने शहर आैर परिवार को बहुत मिस करती हैं। उन्होंने कहा वे यहां रहकर भी अपने देश की तरह ही दिवाली पर पूरे घर की सफार्इ करती हैं आैर अपने घर को सजाती हैं। इसके बाद लक्ष्मी पूजा करती है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग