26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2023: दिवाली पर देव दर्शन को पहुंचे लोग, मंदिरों में उमड़ी भीड़, लग गया जाम

Diwali 2023: दिवाली पर लोगों ने रविवार अपने दिन की शुरुआत देव दर्शन के साथ की। इसके चलते शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में मंगला झांकी से ही भक्तों का रैला उमड़ा। वहीं शहर के लक्ष्मी मंदिरों में विशेष झांकी सजाई जा रही है।

2 min read
Google source verification
Diwali 2023: दिवाली पर देव-दर्शन को पहुंचे लोग, गोविंददेवजी मंदिर में उमड़ी भीड़, लग गया जाम

Diwali 2023: दिवाली पर देव-दर्शन को पहुंचे लोग, गोविंददेवजी मंदिर में उमड़ी भीड़, लग गया जाम

जयपुर। दिवाली पर लोगों ने रविवार अपने दिन की शुरुआत देव दर्शन के साथ की। इसके चलते शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में मंगला झांकी से ही भक्तों का रैला उमड़ा। वहीं शहर के लक्ष्मी मंदिरों में विशेष झांकी सजाई जा रही है।

गोविंददेवजी मंदिर में सुबह इतनी ज्यादा संख्या में लोग दर्शनों के लिए पहुंचे की बड़ी चौपड़ से लेकर जलेब चौक तक जाम लग गया। जिसकों खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। यहां परिवार सहित कुछ लोग गोविंददेवजी के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदरजी मंदिर में भी बड़ी संख्या में ठाकुरजी के दर्शनों के लिए भक्त पहुंचे, इनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही, खासकर कार्तिक स्नान करने वाली महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची, उन्होंने यहां दीपदान भी किया।

लक्ष्मी मंदिरों में विशेष झांकी
शहर के नाहरगढ़ रोड, सांगानेरी गेट के आगरा रेाड स्थित लक्ष्मी मंदिर, चांदी की टकसाल लक्ष्मी मंदिर में सुबह से ही विशेष आयोजन हो रहे है। मंदिर में लक्ष्मी माता का विशेष शृंगार किया गया। सुबह से ही मंदिर में माता के दर्शनों के लिए भक्त पहुंच रहे है।

100 रुपए तक बिका कमल का फूल
लक्ष्मी पूजन में कमल के फूल का विशेष महत्व है। इसके चलते जयपुर शहर के आसपास के गांव से लोग कमल के फूल बेचने के लिए शहर में आए। गोविंददेवजी, ताड़केश्वरजी सहित प्रमुख मंदिरों के बाहर के अलावा बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़ सहित कई जगहों पर कमल के फूलों की बिक्री सुबह से ही हो रही है। बाजार में कमल के फूल का जोड़ा 100 रुपए तक बिक रहा है।

बाजार में खूब बिक रहे प्रसाद—माला
शहर के बाजार भी अलसुबह ही खुल गए। बाजार में फूल माला, दीपक, पूजन की सामग्री व प्रसाद की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ नजर आई। बाजार में फूल माला 10 रुपए से लेकर 30 रुपए तक बिक रही है। वहीं गन्ने का जोड़ा 60 रुपए से लेकर 100 रुपए तक बिक रहा है। जबकि फल भी आज अन्य दिनों की तुलना में दोगुने दामों में बिक रहे है।