जयपुर

भारी मुनाफे का झांसा देकर चिकित्सकों के साथ ठगी करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, 80 लोगों को लगा चुका है चूना

सांगानेर थाना पुलिस ने शहर के कई चिकित्सकों को बिजनेस करने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने के मामले में एक डॉक्टर और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
May 25, 2023
Doctor

जयपुर। सांगानेर थाना पुलिस ने शहर के कई चिकित्सकों को बिजनेस करने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने के मामले में एक डॉक्टर और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी (पूर्व) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि मूलतः डूंगरपुर स्थित न्यू कॉलोनी हाल कालवाड़ में लता नगर निवासी डॉ. रामलखन डिसानिया व घाटगेट स्थित जनता कॉलोनी निवासी उसकी महिला मित्र नेहा जैन उर्फ रानी को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के खिलाफ पशुपति नाथ नगर निवासी चिकित्सक सत्यवीर सिंह ने सांगानेर थाने में 1.37 करोड़ की ठगी का मामलाद दर्ज करवाया था। आरोपियों ने मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर परिवादी की रकम हड़प ली।

इसी मामले में दोनों आरोपियों की तलाश थी। तीन दिन पहले ही पता चला कि आरोपी रामलखन अपनी मित्र नेहा जैन के साथ डूंगरपुर में फरारी काट रहा है। पुलिस टीम ने आरोपियों की जानकारी जुटाकर उन्हें गिरफ्तार किया। डॉक्टर के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

Published on:
25 May 2023 12:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर