8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोटासरा के ‘खास’ आदमी को भजनलाल सरकार ने बनाया ‘सरकारी वकील’, नाराज कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ को लिखा पत्र

Rajasthan Politics: गोविंद सिंह डोटासरा के चुनाव एजेंट को सीकर के लक्ष्मणगढ़ में सरकारी वकील बनाने पर भाजपा के नेताओं ने आपत्ति जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 16 Oct 2024, 8:41 PM IST

Rajasthan Politics: राजस्थान की भजनलाल सरकार एक बार फिर से अपने ही कार्यकर्ताओं के निशाने पर है। इस बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के चुनाव एजेंट को सीकर के लक्ष्मणगढ़ में अपर लोक अभियोजन (सरकारी वकील) बनाने पर जिला बीजेपी के नेताओं ने आपत्ति जताई है। बताया जा रहा है कि इस फैसले से पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में बेहद नाराजगी है। इसको मामले को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र भी लिखा है।

दरअसल, भाजपा की भजनलाल शर्मा सरकार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के चुनाव एजेंट पवन कुमार स्वामी को अपर जिला एवं सेशन न्यायालय लक्ष्मणगढ़ (सीकर) में अपर लोक अभियोजन और राजकीय अभिभाषक बनाया है। बता दें, जिला भाजपा उपाध्यक्ष भागीरथ गोदारा और मंडल अध्यक्ष अमृत ख्यालिया ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें : ‘कई शिक्षिकाएं ऐसे कपड़ों में स्कूल आती हैं कि पूरा शरीर दिखता है’, मदन दिलावर का विवादित बयान; छिड़ी बहस

'इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में आक्रोश'

मंडल अध्यक्ष अमृत ख्यालिया और जिला उपाध्यक्ष भागीरथ गोदारा ने मदन राठौड़ को पत्र लिखते हुए कहा कि, "यह राजनैतिक नियुक्ति समूचे लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए न केवल विस्मय भरी है बल्कि मनोबल तोड़ने वाली है। सारे कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति से घोर आक्रोश व्याप्त है। अतः प्रार्थना है कि भाजपा राज में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता की इस राजनैतिक नियुक्ति को तत्काल निरस्त करवाने की कृपा करें।"

पहले भी हो चुका है विवाद

गौरतलब है इससे पहले जोधपुर में भी मंत्री जोगाराम पटेल के बेटे को सरकारी वकील बनाने पर विधानसभा से लेकर सड़क तक हंगामा हो चुका है। विपक्ष ने इस मामले को लेकर भी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव एजेंट का मामला सामने आने के बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें : भिवाड़ी SP ‘जासूसी कांड’ को डोटासरा ने बनाया चुनावी मुद्दा, जांच को लेकर दिया ये बयान, बोले- ‘सर्कस बंद करे सरकार’