
जयपुर।
कांग्रेस विधायक डॉ कृष्णा पूनिया ( Dr. Krishna Poonia ) ने अपने जन्मदिन पर ‘राज़’ खोल दिया है। एक ऐसा राज़ जो कई लोग उनके बारे में नहीं जानते थे। पूनिया ने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस ‘राज़’ को सार्वजनिक किया।
दरअसल, जन्मदिन के मौके पर एक फेसबुक पोस्ट में कृष्णा पूनिया ने इस बात का खुलासा किया कि 24 अप्रैल को उनका असली वाला यानी कि वास्तविक जन्मदिन है। इसी दिन ही उनका जन्म हुआ, लेकिन बचपन में उनके गुरूजी ने स्कूल की मार्कशीट पर जन्म दिनांक में दूसरी तारिख लिख दी। इसके बाद से ही उनका जन्मदिन 5 मई को भी मनाया जाने लगा है।
डॉ पूनिया ने साझा की गई पोस्ट में इस बात का भी ज़िक्र किया कि लॉकडाउन के कारण उन्होंने कोई कार्यक्रम नहीं रखा है। इस ख़ास दिन में सेवा कार्य करने की ज़रूर उन्होंने बात कही।
इधर, कांग्रेस विधायक के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लॉकडाउन की वजह से समर्थकों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया के ज़रिये ही उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी लम्बी उम्र की कामना की है।
गौरतलब है कि कृष्णा पूनिया राजनीति से पहले खेल के मैदान के ज़रिये हिंदुस्तान का नाम दुनियाभर में रोशन कर चुकीं हैं। डिस्कस थ्रोअर रहीं पूनिया की खेल में उपलब्धियों के लिए भारत सरकार उन्हें नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित कर चुकीं हैं।
कृष्णा पूनिया के बारे में जुछ ख़ास बातें
- जन्म 5 मई 1977, मूल रूप से अग्रोहा, हिसार, हरियाणा से हैं
- अपनी पढ़ाई साइकोलॉजी में कनोडिया गर्ल्स कॉलेज जयपुर से की थी।
- 11 अक्टूबर 2010 को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीता
- 2006 में दोहा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता
- 46वें ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
- 2008 बीजिंग ओलम्पिक खेलों में कैरियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया पर फाईनल में जगह नहीं बना पाई
- लन्दन ओलंपिक्स 2012 में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया
- कैरियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए हवाई, संयुक्त राष्ट्र संघ में विश्व रिकॉर्ड बनाया
- साल 2000 चूरू ज़िले के गागर्वास गांव के वीरेन्द्र सिंह पूनिया से विवाह हुआ
- 2011 भारत सरकार ने नागरिक सम्मान में पद्मश्री का पुरस्कार दिया
- चूरू में एक चुनाव रैली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं
- वर्तमान में सादुलपुर (चूरू) से विधायक हैं
Updated on:
24 Apr 2020 12:54 pm
Published on:
24 Apr 2020 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
