जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र सोनी ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि शाम 5 बजे के आसपास आर्मी की आवासीय कॉलोनी पर ड्रोन हमले और मिसाइल हमला हुआ है। यहां पहुंचने पर पता लगा कि 9 ग्रामीण इस मैदान से गुजर रहे थे। उनमें से आठ घायल हुए और एक की मौत हुई है। बिल्डिंग के ऊपर हमें 8 सरवाइवर मिले। वहीं एसएमएस ब्लड यूनिट और एक निजी नजदीक हॉस्पिटल को भी कह दिया गया था। ऐसे में करीब 30 यूनिट ब्लड की भी व्यवस्था कर रखी थी।