10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SI पेपर लीक में SOG का एक्शन: डमी कैंडिडेट रोशन मीणा गिरफ्तार, राज्य की 16 और केंद्र की 4 परीक्षाएं दे चुका है

SI Paper Leak Case : राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 मामले में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दौसा निवासी 2018 बैंच के डमी कैंडिडेट सब इंस्पेक्टर रोशन लाल मीणा को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
si_paper_leak.jpg

File Photo

SI Paper Leak Case Update : राजस्थान में पेपर लीक मामले को लेकर एसओजी लगातार कार्रवाई में जुटी है। एसआई भर्ती परीक्षा 2021 मामले में एसओजी ने मंगलवार को 15 और ट्रेनी उप निरीक्षकों को हिरासत में लिया। जिसके बाद अब एसओजी ने बुधवार को फिर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बड़े खुलासे किए है। उन्होंने बताया कि दौसा निवासी 2018 बैंच का सब इंस्पेक्टर रोशन लाल मीणा डमी कैडिडेट के तौर परीक्षा में बैठा था। जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसओजी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि आरोपी रोशन सिंह मीणा दौसा के रहने वाला है। वह 2017 में सरकारी शिक्षक बना। जिसके बाद 2018 में एसआई की परीक्षा पास कर थानेदार बना गया। एसओजी डीजी वीके सिंह ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि आरोपी रोशन मीणा ने परीक्षा में छोटे भाई मनीष कुमार मीणा और दो अन्य के स्थान पर परीक्षा दी। यहीं नहीं आरोपी राज्य की 16 परीक्षा और केंद्र की 4 परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट के तौर पर बैठा। आरोपी रोशन लाल मीणा को SOG ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मनीष मीणा अभी भी फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें : रविंद्र सिंह से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी, जानें भाटी के पास कितनी संपत्ति...?

एसओजी ने राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) से मंगलवार को 15 प्रशिक्षु थानेदारों को और हिरासत में लिया है। एडीजी वी. के. सिंह ने बताया था कि इनमें 2 महिला भी हैं। एसआई भर्ती 2021 में डमी अभ्यर्थी बैठाने व परीक्षा से पहले पेपर लेने के मामले में बड़ी संख्या में अन्य शिकायतें भी एसओजी को मिली थीं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के अब इस विभाग में भी जींस- टीशर्ट बैन...पहनकर आए तो होगी कार्रवाई

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग