14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती से छेड़छाड़ करने वाला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने युवती से छेड़खानी के मामले में ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से ही युवती का बार बार पीछा कर धमकी दे रहा था।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Jan 06, 2024

युवती से छेड़छाड़ करने वाला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

युवती से छेड़छाड़ करने वाला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने युवती से छेड़खानी के मामले में ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से ही युवती का बार बार पीछा कर धमकी दे रहा था।
डीसीपी (पूर्व) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संजय चावला सेक्टर-28 प्रताप नगर का रहने वाला है। डीसीपी ने बताया कि 27 दिसंबर को प्रताप नगर थाने में युवती ने मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि 20 दिसंबर को वह कॉलेज बस से उतरने के बाद कुम्भा मार्ग से पीजी पैदल जा रही थी। इसी दौरान एक ई-रिक्शा वाला आया और बोला कि मेरे साथ चलोगी। मना करने के बाद भी वह छेड़छा़ड़ कर पीछा करने लगा। परेशान होकर युवती ने ई-रिक्शा के नम्बर नोट कर लिए। उसने धमकाते हुए कहा कि यह बात किसी को बताना मत। युवती ने पुलिस को बताया कि जब वह दूसरे दिन पीजी से नारायण अस्पताल की तरफ पैदल जा रही थी, तभी ई-रिक्शा वाला आया जिस पर नम्बर प्लेट नहीं थी।थ चालक ने अपना चेहरा छिपा रखा था। धमकाते हुए कहा कि कल की बात बाहर नहीं जानी चाहिए वरना अच्छा नहीं होगा। 27 दिसंबर को पीड़िता कुम्भा मार्ग पर जा रही थी, तभी तीन लड़के बाइक पर आए और उसे गलत तरह से छूने लगे। मना करने पर जैकेट खींचकर गिरा दिया। भागते समय युवती ने बाइक का नम्बर नोट कर लिया। मामले की जांच कर रहे हैडकांस्टेबल बलदेव ने आरोपी की पहचान संजय चावला के रुप में की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ई-रिक्शा बरामद कर लिया।