
जयपुर।
अचानक आए भूंकप की खबर से पूरे राजस्थान ( Earthquake in Rajasthan ) में हड़कंप मच गया। प्रदेश के कई जिलों बुधवार रात 10:30 करीब बजे भूंकप के झटके महसूस किए गए। राजस्थान में कोटा, सिरोही, पाली, डूंगरपुर, उदयपुर में भूकंप के झटके आए। इस दौरान जिलों में लोग सहम गए और घरों से बाहर आ गए।
वहीं, सिरोही के सरूपगंज से एक बच्ची के छत से गिर जाने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि भूकंप के दौरान अफरा तफरी में बच्ची छत से गिरी गई। बच्ची परिवार के साथ छत पर सो रही थी। इस दौरान भूकंप के झटके महसूस होने पर अचानक उठकर भागी थी। इस दौरान वह छत से गिर गई। बच्ची गिरने से सिर में गम्भीर चोट लगी है। बच्ची को तुरंत सरूपगंज अस्पताल ले जाया गया। मामला सिरोही के सरूपगंज के इंदिरा कॉलोनी का बताया जा रहा है।
पाली में भूंकप हुआ महसूस ( Earthquake in Pali )
पाली शहर में भी बुधवार देर रात भूकंप के झटके महसूस हुए। जिले के आस-पास के गांव में भी भूंकप की सूचना है। पाली जिले के सुमेरपुर कस्बे में भी बुधवार रात 10 बजकर 30 मिनट पर भूकम्प के झटके महसूस किए गए। एकबारगी तो लोग समझ भी नहीं पाए। बाद में लोग इसे लेकर एक-दूसरे से चर्चा करते रहे। इसके चलते लोग दहशत में रहे। भूकंप झटके महसूस होने के बाद लोग डरकर अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अभी तक जान माल की नुकसान खबर नहीं है।
उदयपुर में भी भूकंप के झटके ( Earthquake in Udaipur )
उदयपुर शहर में बुधवार की रात को भूकंप के झटके महसूस हुए। शहर में अलग-अलग स्थानों पर लोग झटका महसूस करते ही घरों से बाहर निकल गए। कई स्थानों पर लोगों को एकाएक महसूस हुआ कि भूकंप आया। शहर में जगह-जगह पर भूकंप का असर सामने आया।
सिरोही में लगे भूकंप के झटके ( Earthquake in Sirohi )
सिरोही में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सिरोही व आबूरोड सहित जिले के अधिकांश कस्बों व गांवों में बुधवार रात भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए।
डूंगरपुर जिले में भी भूकंप ( Earthquake in Dungarpur )
खबर मिली है की प्रदेश के डूंगरपुर जिले में भी भूकम्प महसूस हुआ है। हालांकि भूंकप के हल्के झटके लगने की बात सामने आई है। रात 10 बजकर 32 मिनट में पांच से सात सेकेण्ड तक कंपन्न महसूस हुआ। वहीं, टेबलों पर कम्प्यूटर आदि हिलने लगे। अधिकांश लोगों को भूंकप का अहसास नहीं हुआ।
राजस्थान के साथ गुजरात के पालनपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इंस्टिट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च के अनुसार लगभग 10:31 मिनट पर गुजरात के बनासकांठा शहर में लोगों ने भूंकप के झटके महसूस किए। भूकंप की तीव्रता 4.0 ( रिक्टर स्केल ) आंकी गई है।
Published on:
06 Jun 2019 12:02 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
