29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाई जाएगी मीठी ईद, घरों पर अदा करें नमाज

रमजान का महीना पूरा होने पर सोमवार को ईद-उल-फितर या मीठी ईद मनाई जाएगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepshikha

•

Updated: 25 May 2020, 6:00 AM IST

eid

जयपुर. रमजान का महीना पूरा होने पर सोमवार को ईद-उल-फितर या मीठी ईद मनाई जाएगी। कोरोना वायरस का असर इस बार ईद (Eid) पर भी नजर आएगा। चारदीवारी में कफ्र्यू और शहर में लॉकडाउन के चलते रोजेदार पहली बाद ईद की नमाज अपने-अपने घरों पर ही अदा करेंगे। बाहरी क्षेत्रों में लोगों ने दिनभर ईद की तैयारियां कीं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ईद सेलीब्रेट की जा रही है।

ईद की नमाज घरों पर

सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए चांद रात में इस बार एक दूसरे को मुबारकबाद देने के लिए गली-मोहल्लों में लोग नहीं गए। उलेमा की अपीलों के बाद जुमातुलविदा के बाद ईद की नमाज भी घरों पर ही अदा की जाएगी। इस्लामी विद्वानों ने लोगों से पर्व सादगी से मनाने की अपील की और कहा कि नमाज के बाद जश्न या एक दूसरे के गले न मिलें, न ही हाथ मिलाएं। उधर, मस्जिदों में एतकाफ भी पूरा हुआ।

घरों में रहकर बधाई देने का आह्वान

शहर में ईद पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि लॉकडाउन की पालना में जो पुलिस बल लगा है, ईद पर सुरक्षा की विशेष निगरानी भी रखेगा। 4 आरएसी की अतिरिक्त कंपनी और एसटीएफ की कंपनी जयपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में तैनात रहेगी। हालांकि कफ्र्यू क्षेत्र में लोगों से घरों में ही रहकर एक दूसरे को बधाई देने का आह्वान किया है।

चुनिंदा लोग ही करेंगे मस्जिदों में नमाज अदा

इस बार दरगाहों पर सामूहिक नमाज अदा नहीं होगी। यहां सिर्फ चुनिंदा लोग ही नमाज अदा करेंगे। मौलानाओं ने भी पर्व को सादगी से मनाने की अपील की है। जामा मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज सुबह 6.15 बजे मुफ्ती सैयद अमजद अली अदा करेंगे। संसारचंद्र रोड स्थित मस्जिद सैयद मीर कुर्बान अली में सुबह 9.30 बजे, झोटवाड़ा स्थित सुबह 7.30, नाहरी का नाका स्थित मदीना मस्जिद में सुबह 7 बजे, घाटगेट स्थित मस्जिद मोमिनान में सुबह 8 बजे, पहाडग़ंज स्थित बड़ी मस्जिद में सुबह 8.30 बजे नमाज अदा होगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग