
Mehndi Designs For Eid : ये मेहंदी डिजाइन सचमुच बेमिसाल हैं। हाथों में लगने के बाद खिल उठती हैं। ईद-उल-फितर पर महिलाओं की अकसर ही खास तैयारियां रहती हैं। चाहे फिर वो सजने-संवरने से लेकर पकवान बनाने की रेसिपी क्यों न हो...महिलाएं कई दिनों से इस दिन की तैयारियों में जुट जाती हैं। इस दिन का इंतजार वे साल - भर करती हैं। ऐसे में ईद वाले दिन अपने लुक को कंप्लिट करने के लिए हाथों में मेहंदी लगाना एक अलग ही फिल देता है।
ज्यादातर महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि वह इस दिन कपड़े से लेकर मेकअप और मेहंदी तक में दूसरी महिलाओं से कुछ जुदा नजर आएं। यही स्थिति मेहंदी की भी है। लेकिन हाथों पर रचने वाली इस मेहंदी के डिजाइन को लेकर उन्हें बेहद कंफ्यूज देखा जा सकता है। ऐसे में आपको हम बता रहे हैं कुछ ऐसे अट्रेक्टिव डिजाइन जिन्हें आप खुद भी आसानी से लगा सकती हैं। इस ईद अगर आप भी अपने हाथों में मेहंदी को लेकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो, ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देगी।
अगर आप अरेबिक से कुछ अलग चाहती हैं, तो आपको बता दें कि आजकल मंडाला और अरबी डिजाइन की मेहंदी का कॉम्बो ट्रेंड में है। आप इसे ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन्स को महिलाएं काफी पसंद भी कर रही हैं। इसमें हाथों के बीच के हिस्से में मंडला और अरबी पैटर्न के साथ एक बड़ा सजावटी सर्कल बनाया जाता है।
इस तरह की अरेबिक मेहंदी में हाथों पर फ्लावर पैटर्न में मेहंदी लगाई जाती है। जिसमें पत्ते और फूल का डिजाइन होता है। आजकल यह पैटर्न ज्यादातर महिलाओं के हाथों में नजर आ जाता है।
अगर आप अपने हाथों पर हैवी मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद नहीं करती हैं, तो अरेबिक बेल डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें बेल का डिजाइन बनाकर आपके हाथों को खूबसूरत बनाया जाता है।
अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी सबसे अलग हो तो आपको यह टू लेयर फ्लोरल मेहंदी लगानी चाहिए। इसमें केवल आपको पूरे हाथ पर छोटे-छोटे फ्लावर्स बनाने होंगे। इस तरह की मेहंदी लगाने से हाथों की सारी उंगलियां कवर हो जाएंगी।
आप अरबी में फ्रीस्टाइल डिजाइन को भी फॉलो कर सकती हैं। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। अगर आप आगे के हाथ के साथ-साथ बैक पर भी मेहंदी लगा रही हैं, तो आप फ्लावर और पैस्ले शैली का कॉम्बिनेशन फॉलो कर सकती हैं।
अगर आप मुगल अंदाज में हाथों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो आपको मेहराब मेहंदी डिजाइन के अंदर झूमर बनाना चाहिए। आप छोटे और बड़े झूमर बनाकर उसकी लटकन बना सकती हैं। इससे आपका आधा हाथ कवर हो जाता है। इसके साथ ही आ झरोखों के अंदर भी झूमर की लटकन बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी में आप जाल या बॉर्डर डिजाइन का कॉम्बिनेशन रख सकती हैं।
Published on:
10 Apr 2024 05:12 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
