1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लीड…… छात्राओं में जगाया आत्मविश्वास, सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 01, 2026

Rajasthan

हिण्डौनसिटी. शहर के चौपड़ सर्किल के पास स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को महिला पुलिस कालिका पेट्रोलिंग टीम की ओर से छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर सुरक्षा और आत्मविश्वास का संदेश दिया गया।


कालिका टीम प्रभारी ओमवती और उनकी टीम ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार का स्ट्रॉन्ग सिटीजन एप सभी छात्राओं के मोबाइल में होना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर इस एप के माध्यम से लोकेशन सीधे महिला पुलिस थाना कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है, जिससे पुलिस टीम तत्काल सहायता के लिए मौके पर पहुंच सकती है।

टीम ने छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन हेल्पलाइन 112, पुलिस हेल्पलाइन 100, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, वूमेन हेल्पलाइन 1090, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181 तथा करौली पुलिस कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर की जानकारी भी दी। साथ ही गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक करते हुए किसी भी असामान्य स्थिति में सतर्क रहने और तुरंत सूचना देने की सलाह दी।

इस दौरान कालिका टीम प्रभारी ओमवती, हैडकांस्टेबल भंवर, महिला कांस्टेबल विमलेश, बृजेश और बनेसिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके सिखाए तथा आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार मीणा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी जितेन्द्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण बिहारी पाठक ने किया।

फोटो कैप्शन-
हिण्डौन सिटी. पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा संबंधी जानकारी देती कालिका टीम प्रभारी।